Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Indian tourism spots

    हरिद्वार: भक्तों की आस्था का संगम

    By May 10, 2018 Indian tourism spots No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 547

    तीर्थाटन के लिए विशेष महत्व रखता है हरिद्वार

    हरिद्वार उत्तराखंड प्रदेश से निकल कर बहने वाली गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। हरिद्वार में गंगा की प्रत्येक शाम को होने वाली आरती लोगोँ के दिलों में विशेष आस्था का महत्व रखती है। हमारे देश ही नही वल्कि विदेश से भी प्रत्येक दिन भक्तों का झुंड इस आरती में शामिल होकर अपने दिलो दिमाग को पाप दूषित मनोवृति से रहित करने की चाह में हजारो की संख्या में लोग गंगा के दर्शन करते है। हरिद्वार का हिन्दू धार्मिक मान्यताएं होने से यह तीर्थाटन अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहा घूमने- फिरने एवं धार्मिक यात्राएं के साथ ही साथ धार्मिक कर्मकांडो के लिए अत्यंत सुंदर मंदिर बने हुए है। हरिद्वार में अनेको दर्शनीय स्थल है।

    हरिद्वार में विशेष महत्व है इन स्थानों का-

    Image result for haridwar

    हर की पौड़ी : डुबकी लगाकर दूर होते हैं पाप 
    यहां पर बने गंगा घाटों में हर की पौड़ी सबसे अधिक प्रसिद्ध घाट है। सम्पूर्ण देश भर में सबसे प्रसिद्ध गंगा की आरती इसी ब्रहमकुंड में प्रत्येक संध्या को होती है। गंगा के किनारे इसी जगह पर कुम्भ मेला एवं अर्ध कुम्भ मेला आयोजित की जाती है।

    विष्णु घाट मंदिर:
    ऐसी मान्यता है कि हरिद्वार के इस स्थान में भगवान विष्णु ने स्नान किया था उसी समय से इसका नाम विष्णु घाट पड़ गया। हरिद्वार के घाटो पर आने वाले श्रद्धालु इस घाट पर आकर भी स्नान अवश्य करते है।

    चंडी देवी मंदिर :
    यह मंदिर माँ काली का है जो की हरिद्वार के मुख्य स्थान के पास से 3.5 km की दुरी पर नील पर्वत पर स्थापित किया गया है। लोगो द्वारा ऐसा कहा जाता है की आदि शंकराचार्य ने यहा पर इस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा किया था।ऊंचे स्थान पहाड़ पर मंदिर के होने की वजह भक्तगण यहां पर उड़नखटोला द्वारा मंदिर तक जाते है।

    Related image

    मनसा देवी का मंदिर: मनसा देवी करती है भक्तों की मुराद पूरी
    यह मंदिर मुख्य हरिद्वार से 4.5 km की दुरी पर बिल्वा नामक पर्वत पर स्थापित है। यहा पर पहुंचे के लिए उड़नखटोला का सहारा लिया जाता है। लोगों के मध्य ऐसी मान्यता है कि शक्तिपीठ के रूप में माँ मनसादेवी अपने भक्तो के दुःखो का निवारण करती है।

    शांतिकुंज हरिद्वार:
    हरिद्वार में आने वाले भक्तगणों को इस जगह पर आकर ही शांति एवं धर्म के संबंध में सूक्ष्म रूप से जानकारी करते है। यह स्थान गायत्री परिवार के ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। आचार्य श्री राम शर्मा जी के द्वारा सन 1971 में इसकी स्थापना किया गया था ।

    दक्ष महादेव मंदिर :
    यह मंदिर भगवान शिव का है जो हरिद्वार से 5 किमी की दुरी पर कनखल पर स्थित है। दक्ष ब्रह्मा जी के पुत्र उसके पश्यचात शिवजी के ससुर बने।

    भारत माता का मंदिर :
    हरिद्वार के पास मोतीचूर नामक जगह पर भारत माता का यह मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर पूरे आठ मंजिलों का है। यहा पर भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में विस्तार से बताया गया है। पहली मंजिल में ही भारत माता की मूर्ति की स्थापना की गयी है।

    सप्तऋषि आश्रम :
    यहा पर किसी समय सप्त ऋषि अर्थात सात ऋषियों द्वारा एक साथ तप साधना किया गया था जिस बजह से इस आश्रम का नाम सप्तऋषि आश्रम पड़ा। यहा पर एक रुद्राक्ष का पेड़ भी है ऐसी मान्यता है कि इसके दर्शन करना अति शुभ माना जाता है। यहा पर एक 150 किलो का शिवलिंग स्थापित है जिसके दर्शनार्थ भक्तों की भीड़ महाशिवरात्रि के दिन जुटती है।

    दूधाधारी महादेव मंदिर :
    दूध के रंग सादर्श भगवान शिव मंदिर के साथ साथ राम दरबार भी स्थापित है। यहा भगवान शिव शंकर को बर्फानी बाबा के रूप में दर्शन करते है।

    वैष्णोदेवी मंदिर :
    जम्मू कश्मीर में जिस तरह की माँ वैष्णो देवी का मंदिर स्थापित है उसी आधार पर इस मंदिर का यहा निर्माण हुआ है । गुफा के माध्यम से माँ वैष्णो के दर्शन करना भक्तों को रोमांचित कर देता है।

    पतंजलि योगपीठ :
    यह स्थान योग एवं आयुर्वेद के बहुत बडे केंद्र स्वरूप है जिसे बाबा रामदेव जी द्वारा संचालित किया जाता है। वर्ष 2006 में इसकी स्थापना हुई।

    Keep Reading

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Haridwar's Rajaji National Park: Here, the jungle itself will tell you its stories!

    हरिद्वार का राजाजी नेशनल पार्क: यहां जंगल खुद आपको अपनी कहानियां सुनाएगा!

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    Tigers enjoy water sports in UP! Pilibhit Tiger Reserve feels like a mini-Goa.

    यूपी में बाघों की जलक्रीड़ा! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लग रहा मिनी गोवा का माहौल

    The vlog 'Perfect Passenger' is packed with unique information about travel.

    यात्राओं पर अनूठी जानकारी से भरा है व्लाग परफेक्ट पैसेंजर

    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026
    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    July 24, 2026
    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    July 24, 2026
    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    July 24, 2026
    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    July 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading