लखनऊ: लखनऊ के रिंग रोड स्थित झोपड़पट्टी में मंगलवार को अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कई झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
मासूम बच्चे सड़कों पर बिलखे : आग की चपेट में आए परिवारों के छोटे-छोटे बच्चे सड़कों पर रोते-बिलखते अपने मां-बाप की तलाश करते नजर आए। कई परिवारों का पूरा सामान और आशियाना क्षणों में स्वाहा हो गया।
गैस सिलेंडरों में विस्फोट, स्थिति भयावह : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग के दौरान कई गैस सिलेंडर फट गए, जिससे आग और अधिक भड़क उठी। सूत्रों के मुताबिक, हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।
साजिश की आशंका : स्थानीय लोग आग लगने के पीछे किसी साजिश की आशंका जता रहे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। फिलहाल अभी तक हताहतों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। अपडेट जारी रहेगा।







