नई दिल्ली,11 मई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई, इंडिया पोस्ट, पोस्ट ऑफिस, डाकखाने, फिक्स डिपॉजिट, fixed deposit, state bank of india, india post SBI 10 साल के लिए 1 करोड़ या उससे कम का एफडी अकाउंट खोलने पर 5,75 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी तक इंटरेस्ट दे रहा है।
SBI FD or Post Office FD: दोनों ही फिक्स डिपोजिट अकाउंट चाहे बैंक मे हो या फिर पोस्ट ऑफिस में उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो हाई रिस्क निवेश ना कर अपने पैसे वापस चाहते हैं। फिक्स डिपॉजिट अकाउंट निवेशकों को रिटर्न की गारंटी देते हैं। इसके अलावा निवेशकों के पास फिक्स डिपॉजिट अकाउंट खोलने से इनकम टैक्स बचाने का विकल्प होता है, हालांकि उसके लिए आप अपने अकाउंट से 5 साल तक पैसे नहीं निकाल सकते हैं। आप अपने फिक्स डिपॉडिट अकाउंट से मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने से पहले भी पैसे निकाल सकते हैं, मगर आपको फिक्स डिपॉजिट अकाउंट से मिले रिटर्न पर आपको टैक्स भरना होगा। हम आपको एसबीआई फिक्स डिपॉजिट अकाउंट और पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट अकाउंट के बारे में बताने जा रहे हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च 2018 में अपने एफडीआई इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिए हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक, 10 साल के लिए 1 करोड़ या उससे कम का एफडी अकाउंट खोलने पर 5,75 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी तक इंटरेस्ट दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट में 20-50 बेसिस प्वॉइंट का अंतर है। आप 1000 रुपये की मिनिमम बैलेंस के साथ अपना फिक्स डिपॉजिट अकाउंट खोल सकते हैं। साथ ही एसबीआई में फिक्स डिपॉजिट में कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है।
निवेशक अपना पैसै की इंडिया पोस्ट बैक में एफडी करवा सकते हैं। ग्राहक अपना या ज्वाइंट अकाउंट कैश या चेक के द्वारा खोल सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए निवेशक इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जा सकते हैं। आप मात्र 200 रुपये के साथ पोस्ट ऑफिस में अपनी एपडी शुरु कर सकते हैं। साथ ही फिक्स डिपॉजिट अकाउंट की कोई मैक्सिमम अमाउंट भी नोट नहीं है।







