सोनाली देसाई और पुत्री जिया देसाई ने मुंबई में आयोजित फैशन शो में पेश किया ब्रांड
मुंबई, 14 मई। मुंबई के बांद्रा में एंड्रयूज ऑडिटोरियम में आयोजित फैशन शो में अपनी कैरेसा एवं जिआन्ना ब्रांड को पेश कर ज़ेनिटक्स ने फैशनक्षेत्र में प्रवेश किया। NIIFD की ओर से “कलर पावर-2018”के नाम से यह वार्षिक फैशन शो का आयोजन किया गया था।

शो के दौरान सूरत के नामी उद्दमी और ज़ेनिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड के CEO विरल सुधीर भाई देसाई की पत्नी सोनाली देसाई और पुत्री जिया देसाई ने अपनी फैशन ब्रांड को पेश किया। ब्रांड का कॉन्सेप्ट फैशन फॉर कोज रखा गया था। सोनाली ने पति तो जिया ने पिता विरल सुधीर भाई देसाई के सामाजिक कार्यो से प्रेरित होकर लेवल की बिक्री से होने वाली आय का आधा हिस्सा सामाजिक सरोकार के कार्य के लिए खर्च करने का निर्णय किया गया हैं। ग़ौरतलब हैं की विरल सुधीर भाई देसाई कैंसर चेक अप के साथ ही ‘हार्ट्स एट वर्क फाउंडेशन’ संस्था के जरिए पौधा रोपण, क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया जैसे अभियान चला रहे हैं। तब माँ-बेटी ने भी उनके मार्ग को अपनाया हैं।
मुंबई में आयोजित फैशन शो में 12 साल की जिया ने फैशन डिज़ाइनर नम्रता के लिए कैट वॉकतो किया ही साथ में ही अपना लेबल भी लॉन्च किया। इस शो में विरल देसाई को फैशन ने विख्यात विक्रम फड़नीस, फैशन डिज़ाइनर अर्चना कोचर और अंजलि प्रसाद के साथ गेस्ट ऑफ ऑनर के तौरपर आमंत्रित किया गया था।







