नई दिल्ली,15 मई। आईआईसीएसआर कॉन्क्लेव एवं अवार्ड 2018 के द्वितीय संस्करण का आयोजन मीडिया बाइट्स द्वारा करुण्या इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज के सहयोग से 12 मई को नई दिल्ली के सिरी इंस्टीट्यूशनल एरिया अगस्त क्रांति मार्ग स्थित पीएचडी चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में किया गया।
कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व की अवधारणा पिछले कुछ वर्षों में काफी बड़ी तेज़ी से विकसित हुई है। आज इसे बड़े- बड़े निगमों के रणनीतिक व्यापार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसी के साथ सीएसआर जो कि कॉर्पोरेट संस्थाओं को सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनाने में बहुत बड़ा योगदान निभा रहा हैं। ताकि वह भी सामाजिक गतिविधियों की तरक्की में अपना बहुमूल्य सहयोग दे सके। करुण्या इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज के ब्रांड हेड संदीप बेहरा ने कहा कि हमारा संस्थान लगातार सीएसआऱ को लेकर जागरुकता कार्यक्रमो का आयोजन करता रहता है जिससे उद्योग जगत का सीएसआर सही दिशा में खर्च हो।
इस कार्यक्रम में सुलभ स्वच्छता और सामाजिक सुधार आंदोलन के संस्थापक डॉ बिन्देश्वरी पाठक डीएलएफ लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक कर्नल प्रकाश तिवारीए एवं 28 अन्य वक्ता और गणमान्य व्यक्तियों ने इसमें हिस्सा लिया।
कॉन्क्लेव में चर्चा का विषय एक बेहतर भविष्य के लिए कॉर्पोरेट सोशल इनोवेशन महत्वपूर्ण क्यों है। आर्थिक एवं पर्यावरण से जुड़े समाधान ढूंढने में प्रौद्योगिकी और नवीनता कैसे योगदान कर सकती है। आज की वर्तमान स्थिति में हम सब पर्यावरण सामाजिक और राजनीतिक परेशानियां कैसे कॉर्पोरेट सोशल से गरीबी बेरोजगार अनपढ़ता बाल मजदूरी महिला सशक्तिकरण पर चर्चा किया गया। बीकान लिमिटेड को सीएसआर पर्यारणीय प्रोजेक्ट आफ दी ईअर तो भारती फाउण्डेशन को शिक्षा क्षेत्र में सीएसआर अवार्ड सहित 10 विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड दिया गया।






