Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    राहुल की बढ़ी परेशानी देवगौड़ा भी रखेंगे बाल्टी

    By May 18, 2018 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 511
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बाल्टी प्रकरण भी चर्चा में था। ऐसे माहौल में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त करेंगे, लोग चौक ही जायेंगे। यही हुआ, अपने अपने ढंग से राहुल के बयान पर टिप्पणी आने लगी। चुनाव प्रचार का मौका था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कैसे चूकते।
    उन्होंने उदाहरण के माध्यम से अपनी बात रखी थी। कहा कि जैसे नल से पानी लेने के लिए लोग बाल्टी रखते है, तभी कोई दबंग लाइन तोड़कर आगे अपनी बाल्टी रख देता है। मोदी का यह इशारा काफी था। मतलब था कि विपक्ष में प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वालों की पहले से लाइन लगी है। ऐसे में राहुल की दावेदारी लाइन में अपनी बाल्टी रखने जैसी है। बताया जाता है कि यूपीए के समय ही सोनिया गांधी अपने वास्तविक उत्तराधिकारी राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी। लेकिन तब राहुल का कहना था कि जब कांग्रेस अपनी दम पर बहुमत प्राप्त करेगी तभी वह प्रधानमंत्री बनेंगे। सोनिया गांधी की इच्छा को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कुर्सी छोड़ने को तैयार थे। उनका कहना था कि राहुल बाबा एक बार कहें तो मै यह पद उनके लिए खाली कर दूंगा। यह उनका कोई अहसान नहीं होता, बल्कि राहुल चाहते तो उन्हें ऐसा करना ही पड़ता। लेकिन तब राहुल जिम्मेदारी संभालने से बचते रहे। जब कांग्रेस अपनी सबसे कमजोर दशा में है, राहुल ने अपने को भावी प्रधानमंत्री की लाइन में स्वेच्छा से शामिल कर लिया है।
    राहुल का यह मंसूबा अनेक लोगों के लिए मजाक का विषय हो सकता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए था। उसे अभी से राहुल की दावेदारी को हकीकत में बदलने के प्रयास में जुट जाना चाहिए। लेकिन फिलहाल इसका उल्टा हो रहा है। कांग्रेस के नेता प्रांतीय नेताओं को बढ़ावा या प्रोत्साहन देने में लगे है। इसका सबसे बड़ा उदाहारण कर्नाटक है। जदयू प्रमुख देवगौड़ा ने अपने मन को समझा लिया था कि वह अब कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे। लेकिन भला हो कांग्रेस का उसने प्रधानमंत्री की लाइन में राहुल के साथ देवगौड़ा को भी लगा दिया है।
    सैंतीस सीट जीत कर वह तीसरे पायदान पर थे। बहुत संभव था कि किसी एक दल के साथ मिलकर उनकी पार्टी सरकार में शामिल हो जाती। यहां तक रहता तो गनीमत थी। देवगौड़ा और उनकी पार्टी एक सीमा से ऊपर नहीं जाती। लेकिन दोगुनी से ज्यादा सीट लेकर कांग्रेस उनके पीछे दौड़ गई। कहा बस आप सरकार बनाने के लिए राजी हो जाओ, हमको तुम्हारी सभी शर्ते मंजूर है । कांग्रेस के इस समर्पण ने ही देवगौड़ा को लाइन में बाल्टी रखने को प्रेरित किया। बताया जाता है कि देवगौड़ा अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाकर केंद्रीय राजनीति में सक्रिय होने की योजना तैयार करने लगे थे। इस तरह कांग्रेस ने राहुल के मुकाबले देवगौड़ा को आगे पहुंचा दिया है।

    Keep Reading

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading