पटना, 19 मई। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह का गंदा खेल खेली और अंततः उसकी भद पिट गई जिससे राज्यपाल के पद की प्रासंगिकता ही समाप्त हो चुकी है। संविधान का माखौल उराने वाली भाजपा को सुप्रीम कोर्ट की सक्रियता की वजह से खरीद फरोख्त करने का मौका नहीं मिला। इस बार भाजपा को जबरदस्त मुंह की खानी पड़ी ।
श्री कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह से राज्यपाल हमेशा केंद्र सरकार की कठपुतली बनकर संविधान का मजाक उड़ाते रहते हैं उससे स्पष्ट हो चुका है कि अब इस पद की कोई गरिमा नहीं बची है । अब राजभवन के ऊपर होने वाले बेतहाशा खर्च राज्यों की जनता के ऊपर अनावश्यक बोझ लगता है । हमारी पार्टी संविधान हित और जनहित को ध्यान में रखकर अब राज्यपाल के पद को भारतीय संविधान से विलोपित करने पर बहस चलाना चाहती है।







