बेरूत, 22 मई। अचंभित करने वाली यह खबर आपको भी हैरान कर देगी कि एक भिखारिन के अकॉउंट में सात करोड़ रूपए होंगे! मामला तब खुला जब भिखारिन के मरने के बाद उसका सेविंग अकॉउंट चेक किया गया। बताया जाता है कि सड़कों पर भीख मांगकर जिंदगी जीने वाली फातिमा ओथमान के मरने के बाद उसके पास सात करोड़ रुपये मिले हैं। अब जब उसकी मौत हो चुकी है तो उसके पास से इतने पैसे बरामद हुए हैं जिससे कि वह खुद अपनी जिंदगी बहुत ही आराम से काट सकती थी। लेकिन वह ऐसा कर न सकी।
पासबुक से खुला राज:
बताया जाता है कि फातिमा एक सिविल वॉर में शारीरिक रूप से दिव्यांग हो गयी थीं। उसके बाद से अपने हाथ व पैरों का इस्तेमान नहीं कर पाती थीं। जिसके बाद से वह भीख मांगकर जिंदगी बिता रही थी। वहीं उसकी मौत के बाद उसका शव बारबीर जिले में खड़ी एक लावारिस कार से बरामद की गयी। फातिमा के पास से एक स्थानीय बैंक की पासबुक बरामद की गयी। पासबुक के स्टेटमेंट में फातिमा के सेविंग अकाउंट में 7.4 करोड़ रुपये जमा मिले हैं। जिसे जानकार लोग चौक गए! बताया जाता है कि फातिमा की मौत के बाद पुलिस ने उसके परिजनों का पता लगाया जो कि लेबनान के शहर ऐन अल जहाब में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि फातिमा के परिवार वालों को भी उसके द्वारा जोड़ी गयी रकम के बारे में नहीं पता था। वो भी इस रकम के बारे में जानकर स्तब्ध थे। जब उन्हें इस बड़ी रकम की जानकारी हुई तो उनके घरवालों ने कहा कि अब फातिमा का अंतिम संस्कार स्थानीय रीति रिवाजों के अनुसार किया जायेगा।







