Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विज्ञान

    नासा ने धरती के जल चक्र का पता लगाने के लिए प्रक्षेपित किए दो यान

    ShagunBy ShagunMay 24, 2018 विज्ञान No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    imaging
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 655

    नई दिल्ली, 24 मई। नासा ने धरती के जल चक्र का पता लगाने के लिए दो विशेष अंतरिक्ष यानों का प्रक्षेपण किया है। ग्रैविटी रिकवरी एंड क्लाइमेट एक्सपेरिमेंट फॉलो-ऑन (ग्रेस-एफओ) के नाम से जाना जाने वाला यह मिशन वास्तव में नासा और जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) का एक संयुक्त मिशन है।

    गौरतलब है कि इन दोनों अंतरिक्ष यानों ने कैलिफोर्निया के वेंडनबर्ग एयरफोर्स बेस से स्पेसएक्स कंपनी के फॉल्कन 9 रॉकेट से उड़ान भरी। मिली जानकारी के अनुसार ये अंतरिक्ष यान 5 पांच इरिडियम नेक्स्ट संचार उपग्रहों के साथ रवाना किए गए हैं। उपग्रहों को नियंत्रित करने वाले ग्राउंड स्टेशनों ने ग्रेस-एफओ के दोनों अंतरिक्षयानों से सिग्नल प्राप्त कर लिए हैं।

    वैज्ञानिकों के अनुसार शुरुआती डेटा प्राप्ति की प्रक्रिया दर्शाती है कि ये उपग्रह उम्मीद के मुताबिक काम कर रहे हैं। नासा ने बताया कि ग्रेस-एफओ उपग्रह अभी करीब 490 किलोमीटर की दूरी पर हैं और प्रति सेकेंड 7.5 किलोमीटर का सफर तय कर रहा है। इसके अलावा वह एक ध्रुवीय कक्षा में है जहां वह प्रत्येक 90 मिनट में धरती का चक्कर लगा रहे हैं। नासा के साइंस मिशन निदेशालय के सहयोगी प्रशासक थॉमस जुरबुकेन ने कहा कि ग्रेस-एफओ यह जानने में मदद करेगा कि हमारा जटिल ग्रह कैसे काम करता है।

    उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है क्योंकि इस मिशन के जरिए धरती के जल चक्र के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर नजर रखी जाएगी। ग्रेस-एफओ के डेटा का इस्तेमाल विश्वभर के लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए किया जाएगा। इससे सूखे के दुष्प्रभावों का बेहतर पूर्वानुमान लगाने से लेकर जल प्रबंधन एवं प्रयोग की उच्च-गुणवत्ता की जानकारी जुटाई जा सकेगी।

    #NASA
    Shagun

    Keep Reading

    India’s Space Power Soars, Skyroot Stuns the World

    अंतरिक्ष में भारत की धमाकेदार छलांग: स्काईरूट बना 1.1 बिलियन डॉलर का यूनिकॉर्न

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    Stepping into the Next Level of AI! DCESIS Students from Lucknow Triumph at IBM Hackathon

    एआई के अगले स्तर पर कदम! लखनऊ के डीसीएसआईएस छात्रों ने IBM हैकथॉन में मारी बाजी

    India’s Space Race Enters New Era: Vikram-1 Set for Launch

    भारत के निजी स्पेस मिशन में ऐतिहासिक उड़ान! ‘विक्रम-1’ रॉकेट श्रीहरिकोटा के लिए रवाना

    Kansai Nerolac has put its paint to the toughest test by sending it into space! It remains vibrant even at -64°C temperatures at 86,000 feet.

    कंसाई नेरोलैक ने पेंट को अंतरिक्ष में भेजकर किया सबसे कठिन टेस्ट! 86,000 फीट ऊपर -64°C तापमान में भी चमक बरकरार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading