Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Indian tourism spots

    महाराष्ट्र का मिनी गोवा अलीबाग: जहां मौसम रहे हर समय रोमांटिक!

    By May 26, 2018Updated:May 26, 2018 Indian tourism spots No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 900

    अलीबाग रायगढ़ जि़ले के कोंकण क्षेत्र में स्थित, महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर बसा एक छोटा सा शहर है। यह मुम्बई की प्रसिद्ध मैट्रो के पास है। अलीबाग का अर्थ है, अली का बाग। मान्यता के अनुसार अली ने बहुत सारे आम एवं नारियल के पेड़ वहां लगाए थे। कहा जाता है कि 17वीं शताब्दी में बनी इस जगह की उन्नति छत्रपति शिवाजी महाराज ने की थी। सन 1852 में इसे ‘तालुका’ से घोषित किया गया। इससे पहले अलीबाग, बेनी इज़राईली यहूदियों का निवास स्थान भी रह चुका है।

    वैसे अलीबाग को लोग महाराष्ट्र का गोवा भी कहते हैं कहते है अलीबाग का मौसम हमेशा सुहावना रहता है जहाँ तापमान न बहुत ज्यादा होता है और न बहुत कम। भारत के दूसरे क्षेत्रों की तरह यहाँ ज्यादा गर्मी नहीं होती। मानसून में सुखद देता है। वैसे तो यहाँ आने के लिए सर्दी का सबसे अच्छा समय है क्योंकि उस समय का ठंडा व सुहावना मौसम आपकी यात्रा को न केवल शानदार बल्कि यादगार भी बना देगा। क्रिसमस तथा नए साल पर यहाँ आना अच्छा रहेगा। लेकीन फिलहाल अब लोग हर मौसम में यहाँ पहुंच रहे है क्योकि अब सभी अपने मुफीद समय के हिसाब से घूमते हैं।

    ऐतिहासिक जगह है अलीबाग: कहते है कि कोलाबा का किला इस बात का साक्षी है कि मराठा साम्राज्य ने भारत के इस भाग पर शासन किया था। यह किला जो इस समय अब जीर्णावस्था में पड़ा हुआ है, जिसे अलीबाग के तट से साफ देख सकते है। इसकी सुंदरता बस देखते ही बनती है आप इस किले को कभी भी देखने आ सकते हैं। यह वाकई बहुत खूबसूरत और रोमांटिक जगह है।

    यहाँ पर खंडेरी का किला एक दूसरा किला भी है, जो लगभग 3 शताब्दी पुराना है। पेशवा वंश में बना यह किला अंग्रेज़ी शासनकाल में अंग्रेज़ों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि कनकेश्वर मंदिर एवं सोमेश्वर मंदिर ऐसे दो प्रतिष्ठित मंदिर हैं जो यहाँ आने वाले तीर्थयात्रियों के मन में श्रद्धा भर देते हैं। ये दोनों ही शानदार मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैं। यह छोटा सा शहर आज एक व्यापारिक केंद्र है जबकि यहाँ के स्थानीय लोग खेतों व झोपड़ियों में रहते हैं।

    Related image

    ‘महाराष्ट्र का गोवा’ तीन तरफ से पानी से घिरे होने के कारण अलीबाग में बहुत सारे सुंदर तट हैं। सभी तटों के किनारे नारियल एवं सुपारी के पेड़ होने से यह संपूर्ण इलाका किसी उष्णकटिबंधीय समुद्र तट जैसा लगता है। यहाँ का मौसम बहुत सुहावना होता है एवं यहाँ के तट बिल्कुल अनछुए से लगते हैं। यहाँ की हवा प्रदूषणरहित, शुद्ध एवं ताज़ी है और तटों का दृष्य किसी स्वर्ग जैसा लगता है।

    जहाँ पर्यटकों को अलीबाग के तट पर काली रेत आश्चर्यचकित कर देगी, वहीं पर किहिम तट और नागाओ तट पर चाँदी सी सफेद रेत बिखरी हुई है। पर्यटकों को यहाँ अक्षी तट भी अवश्य देखना चाहिए। अलीबाग के इन तटों पर अनेक विज्ञापनों, नाटकों व फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। अगर आप खुशकिस्मत है तो शायद आप यहाँ पर किसी बालीवुड सितारे से भी मिल सकते हैं जिनका फार्महाउस या बंगला अलीबाग में है।

    चूंकि अलीबाग एक तटीय शहर है, इसलिए यहाँ के स्थानीय व्यंजन मछली से बने होते हैं। पोम्फरेट तथा सुरमयी पकवानों के अलावा सोल कढ़ी भी यहाँ का पसंदीदा व्यंजन है यहाँ पर पानी में खेल सकते हैं, या फिर शाम अस्त होते सूरज को मानो समुद्र में डूब रहा हो ऐसे दृश्य को कुछ ही दूर से देख सकते हैं। इसके अलावा आप अलीबाग की लोकल मार्केट में शॉपिंग के साथ यहां के स्ट्रीट फूड बॉम्बी फ्राई, वड़ा पाव, भेलपुरी, कीमा पाव का मजा ले सकते हैं।

    कैसे पहुंचे: वैसे तो अलीबाग, परिवहन के सभी साधनों जैसे- रेल, वायु और सड़क से मार्गों से जुड़े हैं। इसके अलावा मुम्बई का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और पेन का रेलवे स्टेशन इसके सबसे पास है। महाराष्ट्र राज्य के अंदर तथा बाहर के बड़े शहरों से यहाँ आने के लिए राज्य परिवहन और निजी बसें एक अच्छा विकल्प है। इसके साथ ही यहाँ के करीबियों के लिए नौका भी एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं।

    #अलीबाग

    Keep Reading

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Haridwar's Rajaji National Park: Here, the jungle itself will tell you its stories!

    हरिद्वार का राजाजी नेशनल पार्क: यहां जंगल खुद आपको अपनी कहानियां सुनाएगा!

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    Tigers enjoy water sports in UP! Pilibhit Tiger Reserve feels like a mini-Goa.

    यूपी में बाघों की जलक्रीड़ा! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लग रहा मिनी गोवा का माहौल

    The vlog 'Perfect Passenger' is packed with unique information about travel.

    यात्राओं पर अनूठी जानकारी से भरा है व्लाग परफेक्ट पैसेंजर

    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading