लखनऊ 27 मई। लायंस क्लब ने आज डिस्ट्रिक्ट तीन सौ इक्कीस वन बी की प्री कैबिनेट मीटिंग में वंचितों की सेवा और सदस्य संख्या बढ़ाने का संकल्प लिया। लायंस के डिस्ट्रिक्ट क्लब में लखनऊ, देहरादून सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तेरह जिले शामिल है।
बैठक की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कुमार सिंह ने की। इसमें आगामी बारह महीने का एजेंडा तय किया गया। इसके तहत ब्लड डोनेशन,बेटी बचाओ, कुपोषण मुक्ति, गरीब युवक युवतियों के सामूहिक विवाह, महिला सशक्तिकरण , दिव्यांगों की सहायता संबन्धी सेवा कार्य चलाये जायेगे।
सदस्यों को सेवा कार्य का प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। पर्यावरण,कुपोषण,डायबटीज और कैंसर पर विषय पर आधारित पत्रिका प्रकाशित की जाएगी। महिला सशक्तिकरण पर आयोजित सेमिनार में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
प्रत्येक तिमाही पर दस हजार वंचितों को खाद्यान के पैकेट वितरित किये जायेंगे। इस अवसर पर मनोज रुहेला ,कमल शेखर,गुरुनाम सिंह, विशाल सिन्हा, नरेश चन्द्र, मंजू सक्सेना दिलीप अग्निहोत्री ,अशोक गौतम, सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।






