Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    यह मुहँ और मसूर की दाल

    By May 30, 2018Updated:May 30, 2018 ब्लॉग No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    proptiger.com से साभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 593

    हेमंत कुमार/जी क़े चक्रवर्ती  

    अक्सर आपसी बातचीत में कोई आदमी ज्यादा बढ़चढ़ कर बात करता है और सुनने वालों को लगता है कि यह आदमी डींगें हांक रहा है और जैसा कह रहा है वैसा होगा नही तो लोग कह उठते है कि ज्यादा बात न बताओ, बड़े आये-‘यह मुहँ और मसूर की दाल’ लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि यह मुहावरा प्रचलन में कैसे आया।

    बात लखनऊ के नवाबों के ज़माने की है। ईस्ट इण्डिया कम्पनी के दखल के बाद सेना और दीवानी के सारे अधिकार कम्पनी सरकार ने ले लिये थे, तब नवाबों के पास शासन का कार्यभार बहुत कम रह गया था। अतएवं उन्होंने खाली समय में नवाबों के मनोरंजन और खानपान के शौक में अपना ध्यान और समय लगाया। यह पक्की बात है कि जिस विधा या कला को राज्य को राज्य और सरकार का वरदहस्त मिल जाता है, वह कला काफी तरक्की कर जाती है। लखनऊ के नबाव और दूसरे रईस लोग खाने पीने के काफी शौकीन थे। अतः उनके रासोइयों और खानसमो ने एक से एक लजीज और स्वादिष्ट पकवान बनाने में महारत हासिल की और वाहवाही व् प्रसिद्धि प्राप्त की। इसी सिलसिले में नवाब आसिफुद्दोला के सामने एक खानसामा पेश हुआ। नवाब साहब ने उससे पूछा कि आप क्या-क्या पका लेते है। इस पर खानसामे ने कहा हजूर मै केवल मसूर की दाल पकाता हूँ। नवाब ने कहा ठीक है। तनख्वाह पूछने पर उसने काफी पैसे मांगे। नवाब ने उसको सिर से पैर तक घूर कर देखा फिर कुछ सोचकर उसको नौकरी पर रख लिया।

    इस पर खानसामे ने नवाब के सामने दो शर्तें रखी। पहली यह कि हुजूर जब आपकी दाल खाने की इच्छा हो तो दो दिन पहले ही बता दीजियेगा। दूसरी बात जब मै कहूं कि दाल तैयार है तो एक घंटे के अंदर ही खाना खा लीजियेगा। बात आई गई हो गई। एक दिन नवाब साहब को याद आया और उन्होंने खानसामे से दाल बनाने को कहा दिया। भोजन करने के समय नवाब से कोई मिलने आ गया। नवाब उससे बातचीत करने में मशगूल हो गये। खानसामे ने कहा हुजूर दाल तैयार है, चलिये। नवाब ने कहा तुम चलो हम आते हैं। आधे घंटे बाद खानसामे ने आकर फिर कहा कि हुजूर दस्तरख़्वान लग चुका है, आइये। नवाब ने कहा, बस मै अभी आया। लेकिन दो घन्टे के बाद भी नवाब खानें पर नहीं आये। इस पर खानसामा नाराज हो गया उसने दाल की हांडी ले जाकर महल के सामने मैदान में खड़े एक सूखे पेड़ की जड़ पर पटक दी और खुद कहीं चला गया। नवाब ने उसकी काफी खोज कार्रवाई किन्तु वह नहीं मिला। कहते है कि बाद में वह सूखा पेड़ फिर से हरा हो गया था।

    नवाब की मौत के बाद वह खानसामा लखनऊ वापस आया और शहर के एक रईस के यहां नौकर हो गया। एक बार रईस के यहां मेहमान आए। इस अवसर पर खानसामे ने मसूर की दाल बनायी। लोगों ने खूब तारीफ की और उंगलियां चाट- चाट कर दाल खायी। अगले दिन रईस ने पूछा भाई दाल में क्या- क्या मसाले व सामान मिलाते हो। इस पर खानसामा बोला हुजूर क्या करेंगे जानकर आप जब कहेंगे मैं फिर बना दूंगा लेकिन मालिक के बार-बार पूछने पर उसने बताया कि मसूर की दाल दो पैसे की थी, किंतु उसमें जो मसाले डाले गए वह दो सौ सैंतिस रूपये के थे। इस पर मालिक को आश्चर्य हुआ कि दाल दो पैसों की और उसमें मसाले दो सौ सैतिस रूपये के। ऐसा कैसे हुआ ? वह खानसामे पर बहुत बिगड़ा और बोला तुम तो मेरा दिवाला ही निकाल दोगे। इस पर खानसामा भी नाराज हो गया और बोला बड़े आये हैं मसूर की दाल खाने वाले। यह मुंह और मसूर की दाल। इतना कहकर वह नौकरी छोड़कर चला गया। किंतु तब से यह मुहाविरा चल निकला ‘यह मुंह और मसूर की दाल।’

    #lucknow history lucknow

    Keep Reading

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    पीओके में भीतरी बगावत बनी पाकिस्तान के लिए सबसे गंभीर चुनौती

    Trump's Stern Message to Iran: 'A Very Good Deal' or 'The Other Path'

    पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत

    Minors turning violent, and childhood losing its innocence: Who, ultimately, is to blame?

    बेटियों के साथ दरिंदगी को लेकर कैसे जी रहा है ये सभ्य समाज!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026
    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading