पटना, 02 जून। जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार के जन्मदिवस (1 जून) के मौके पर आज पार्टी की ओर से राजधानी पटना के अशोक राजपथ स्थित पटना साइंस कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, श्री कुमार ने पीएमसीएच स्थित दलित स्कूल में बच्चों साथ केक काटा और उनके बीच उपहार स्वरूप कॉपी, कलम, किताब, चॉकलेट आदि का वितरण किया। साथ ही उन्होंने स्कूल प्रबंधन को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया और कहा कि जब भी कोई जरूरत हो, स्कूल प्रबंधन बेहिचक उन्हें बतायें। श्री कुमार ने कहा कि आज मेरे लिए खास दिन है, लेकिन ये और भी खास तब होगा, जब बिहार की जनता खुशहाल होगी। बिहार के बच्चों का भविष्य प्रकाशमय होगा। राज्य की विधि व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक का लाभ आम जनों को मिल पायेगा।
उन्होंने कहा कि मैंने आज के दिन प्रण लिया है कि अपनी जिंदगी का हर लम्हा समाज सेवा और मानव कल्याण में लगा दूंगा। इसलिए हमने जनतांत्रिक विकास पार्टी भी बनाई है, जिसका मूल उद्येश्य आम जनों की सेवा और उनके अधिकार के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करना। इसके अलावा श्री कुमार पटेल छात्रावास भी गए, जहां उन्होंने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस मौके पर पटेल छात्रावास के छात्रों ने उनका भव्य अभिवादन किया और उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।







