Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»जनसमस्या

    फैजुल्लागंज: गंदगी का अम्बार है या नर्क का द्वार !

    By June 4, 2018 जनसमस्या No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 785

    भैसों का तबेला, कूडे़ से पटी नालियां, क्षतिग्रस्त सड़कें, मोहल्लों में जलभराव देख भड़क उठे भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा

    लखनऊ, 04 जून। जगह-जगह भैसों का तबेला, कूडे़ से पटी नालियां, क्षतिग्रस्त सड़कें, मोहल्लों में जलभराव के बीच भारी संख्या में घूम रहे आवारा सूअर। रविवार को भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा, नगर निगम के अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम समेत फैजुल्लागंज के चारों वार्डों का निरीक्षण करने पहुंचे तो कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
    फैजुल्लागंज के अन्तर्गत कृष्णालोक कालोनी में निरीक्षण के दौरान जगह-जगह जलभराव, भयंकर गंदगी व बजबजाती नालियां देख विधायक ने नगर निगम अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी। मौके पर मौजूद नगर निगम के जोनल अधिकारी को साफ सफाई का समुचित प्रबन्ध करने तथा गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर कूड़ा निस्तारण कराने के निर्देश दिये। वहीं लोगों के लिये मुसीबत का सबब बने सुअरों को पकड़ने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये। श्याम विहार कालोनी पहुँचे विधायक को स्थानीय लोगों ने अपनी समस्यायें बतायीं।
    निरीक्षण के दौरान उन्होंने खदरी में लोगों की समस्यायें सुनी तथा उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेन्द्र अग्रवाल, नगर निगम जोन तीन के जोनल अधिकारी राजेश गुप्ता, आरआर प्रभारी कमलजीत सिंह, अवर अभियन्ता सी.एल.वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डा. अरविन्द राव, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी, विवेक सिंह तोमर, पार्षद प्रदीप शुक्ला, पार्षद रन्नो लोधी, पार्षद अमित मौर्या, सतीश वर्मा, लवकुश त्रिवेदी, कुशाग्र वर्मा आदि उपस्थित हुए।
    पेयजल की अव्यवस्था से लोगों में आक्रोश-
    फैजुल्लागंज के खदरी में निरीक्षण के दौरान जनता में आक्रोश दिखा। महिलाओं ने विधायक को अवगत कराया कि क्षेत्र में 4 हैन्डपम्प हैं जिसमें से 3 हैन्डपम्प काफी समय से खराब हैं। एक हैन्डनपम्प सही है लेकिन वह भी गन्दा पानी दे रहा है। महिलाओं ने बताया कि सम्बन्धित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गयी लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। विधायक डा. बोरा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से तत्काल पानी का सैम्पल लेने तथा उसकी जांच कराने के आदेश दिये। लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु सबमर्सिबल लगवाने का आश्वासन भी दिया।
    नियमित करें एण्टीलार्वा दवाओं का छिड़काव –
    क्षेत्र में गन्दगी व बजबजाती नालियों को देखकर बिफरे विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। कहा कि जवाबदेही तय की जायेगी और जनससमयाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों को गम्भीर परिणाम भोगने होंगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से एण्टी लार्वा दवाओं के नियमित छिड़काव के निर्देश दिये।
    जल निकासी की नहीं व्यवस्था 
    फैजुल्ला‍गंज अन्तर्गत श्याम विहार कालोनी में निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक को कालोनी में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने की समस्या बतायी। सड़कों व खाली प्लाटों में भरे गंदे पानी और बजबजाती नालियों को दिखाते हुए लोगों ने संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा जताया तथा नगर निगम अधिकारियों पर काम न करने के आरोप लगाये।
    अधूरे पड़े नाले को पूरा करायें 
    गोमती नदी से खदरी तक निर्मित बडे़ नाला को अभी तक सेक्टर-जे, जानकीपुरम विस्तार में निर्मित नाले से जोड़ा नहीं गया है जिसके कारण खदरी में जलभराव की स्थिति उत्पन्न‍ हो गयी है। विधायक डा. नीरज बोरा ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता पी. एस. मिश्रा को उक्त समस्या के दृष्टिगत अधूरे पड़े नाले को पूरा करने का प्रस्ताव तत्काल तैयार करने का निर्देश दिया।
    तत्काल हटवायें अवैध डेयरियां 
    क्षेत्र में जगह जगह बनी अवैध डेयरियों के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए विधायक ने उन्हें तत्काल हटवाये जाने के निर्देश दिये।
    सुअर बाडा का हो रहा निर्माण
    फैजुल्लागंज के कृष्णलोक कालोनी में जलभराव के बीच भारी संख्या में घूम रहे आवारा सुअर लोगों के लिए मुसीबत बने हुये हैं। सुअरों के कारण इलाके में स्वाइन फ्लू सहित कई बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इस बावत पशु चिकित्सा अधिकारी अरविन्द राव से पूछने पर उन्होंने बताया कि नादरगंज स्थित कान्हा उपवन के समीप एक करोड़ की लागत से सुअरबाड़ा का निर्माण कार्य हो रहा है जो दो महीने में पूर्ण हो जायेगा। जल्द ही स्थानीय लोगों को सुअरों से निजात मिलेगी।
    मानकों के अनुरुप हो निर्माण 
    केशव नगर में नगर निगम द्वारा बनायी गयी नवनिर्मित सड़क के निरीक्षण के दौरान विधायक ने सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता के परीक्षण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

    #fazullahgangh lucknow #Neeraj Bora

    Keep Reading

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading