मुंबई, 06 जून। करीना कपूर एक ऐसी बॉलिवुड स्टार हैं जो न सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी ट्रेंड्स सेट करने में कामयाब रहती हैं। चाहे उनके फिल्मी किरदार हों, उनका स्टाइल हो या फिर कोई साधारण लुक ही क्यों न हो, वह तुरंत मीडिया में छा जाती हैं। शाहिद कपूर से उनके अफेयर से लेकर सैफ से उनकी शादी तक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उसके बाद उनके बेटे तैमूर को भी मीडिया ने खूब हाइलाइट किया।
करीना कपूर काफी चर्चा में रही थीं। न सिर्फ उन्होंने प्रेग्नेन्सी के समय फोटोशूट कराया था बल्कि एक फैशन शो में शोजटॉपर भी रही थीं। अब शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी बेबो के नक्शेकदमों पर चलती दिखाई दे रही हैं। वह अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते और पोज देती नजर आ रही हैं। इन दिनों उनका प्रेग्नेन्सी फैशन स्टाइल भी काफी चर्चा में है। शाहिद और मीरा के घर में जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। वे दूसरी बार पैरंट्स बनने जा रहे हैं। शाहिद ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर मीरा की दूसरी प्रेग्नेन्सी की बात शेयर की थी।







