लखनऊ, 08 जून। शिया पी.जी. कालेज, लखनऊ में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा विधि पाठ्यक्रम के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 25 जून निर्धारित हुई। उक्त जानकारी देते हुए शिया पीजी कालेज, लखनऊ के प्राचार्य डा. सरताज शब्बर रिजवी ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं वो 25 जून तक आॅनलाइन व आॅफलाइन तरीके से प्रवेश के लिए आवेदन फार्म ले सकते हैं। आॅनलाइन आवेदन के लिए छात्र एवं छात्राएं कालेज के आॅनलाइन एडमीशन पोर्टल shiapgcollege.ac.in अथवा कालेज की आॅफिशियल वेबसाइट shiacollege.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर BA I Sem, BSc- l Sem, (maths & Bio) B_Com l Sem, B_B_A (I_B),I see, LL_B_I Sem( Three Years Course), पाठ्यक्रम तथा स्नातकोत्तर स्तर पर M_A_(Sociology) _ I Sem, M_A_ ( Urdu) _ lSem, M_Sc_(Zoology) _ l Sem, M.sc (M. A) Statistics I See, M. Come. (Applied Economics) I See, M. Come. (Pure) _I Sem, M.A. (Journalism & Mass Communication) उपलब्ध है।
प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के सम्बन्ध में सभी दिशा-निर्देश कालेज की वेब-साइट पर मौजूद हैं और कालेज द्वारा हेल्पलाइन नं0 7388681343 तथा 9451871090 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
आॅफलाइन आवेदन के लिए आवेदन फार्म शिया महाविद्यालय सीतापुर रोड, लखनऊ तथा शिया महाविद्यालय विक्टोरिया स्ट्रीट परिसर पर नकद शुल्क जमा करके प्राप्त किये जा सकते हैं। आॅफलाइन फार्म सभी संलग्नों सहित दोनों परिसर के कार्यालयों में अन्तिम तिथि से पूर्व जमा करना होगा।







