नोएडा, 10 जून। नोएडा प्राधिकरण के सहायक परियोजना अभियंता बृजपाल चौधरी के यहां आयकर विभाग ने लगभग 34 घंटे तक छापे की कार्रवाई की। इस छापेमारी में आयकर विभाग के अधिकारियों को 250 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार इससे ज्यादा की संपत्ति भी हो सकती है।
नोएडा प्राधिकरण के सहायक परियोजना अभियंता बृजपाल के फरीदाबाद के सेक्टर 91 में एक आलीशान कोठी नोएडा सेक्टर 52 में 450 वर्ग मीटर जमीन पर एक मकान नोएडा सेक्टर 33 में तीन मंजिला कोठी 5 बैंकों में खाते तथा लाकर नोएडा सेक्टर 63 के सी ब्लॉक में एक कंपनी नोएडा सेक्टर 63 में मोती महल के नाम से एक आलीशान भवन सेक्टर 66 मामूरा में 6000 वर्ग मीटर का प्लाट होने का पता लगा है। बैंकों के लॉकर खोलने के बाद यह संपत्ति और भी बढ़ सकती है।
राजनेताओं के चहेते अधिकारियों के पास जब अरबों रुपए की संपत्ति मिल रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजनेताओं के पास कितनी संपत्ति होगी। अधिकारी अब यह कहने लगे हैं कि आयकर विभाग राजनेताओं के यहां छापे तो डालता नहीं है। अधिकारियों को आयकर विभाग और सीबीआई लगातार परेशान कर रही है।







