नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के वर्कआउट के आपने कई वीडियोज देखें होंगे, लेकिन हाल ही में जो उनका एक वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में जैकलीन स्ट्रेचिंग करती दिख रही हैं। हालांकि ये कोई आम स्ट्रेचिंग नहीं है, लेकिन फिर भी जैकलीन ने हंसते हुए ये वर्कआउट किया।
जैकलीन की अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म ‘रेस 3’ रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, अभय देओल, डेजी साह और साकिब सलीम लीड रोल में हैं। जैकलीन ने अपनी आंख की एक फोटो शेयर कर लिखा, ‘ये एक परमानेंट इंजरी है और मेरी आंख की पुतली कभी गोल नहीं हो पाएगी, लेकिन मैं आज भी देख पा रही हूं…ये बड़ी बात है।







