Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    योग केन्द्र में कीजिए ‘आत्मसाक्षात्कार’

    By June 20, 2018 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 522

    योग दिवस पर छह दशक पुराने योगिक ट्रीटमेण्ट्स में होंगे विशिष्ट आयोजन

    लखनऊ 20 जून। राजधानी के लगभग छह दशक पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय मार्ग स्थित योग केन्द्र योगिक ट्रीटमेण्ट्स में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही 21 जून को सुबह छह बजे से यहां ध्यान व योग का विशिष्ट सत्र व शिविर चलेगा। जहां आत्मसाक्षात्कार कराया जायेगा। साथ ही 18 से 21 जून तक यहां आने वाले को योग और स्वास्थ्य सम्बंधी सलाह भी आर्गेनिक फूड के साथ मुफ्त मिलेगी।
    केन्द्र की निदेशक अरुणा शर्मा ने केन्द्र की उपलब्धियों के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशिष्ट आयोजनों के बारे में प्रेसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 18 को सुबह सुबह छह बजे से फ्री योग व हैल्थ कैम्प शुरू हो जाएगा। 10 बजे तक चलने वाले इस कैम्प में यहां आने वाले युवाओं सहित सभी व्यक्तियों को ध्यान-योग, स्वास्थ्य व खानपान सम्बंधी मश्विरा उनकी जरूरत के हिसाब से दिया जायेगा। योग दिवस पर विशिष्ट सत्र के साथ सुबह छह बजे से ही शिविर लगेगा और आर्गेनिक फूड स्टाल पर सबको वांछित जानकारी ऐसे खा़द्य पदार्थों से मिलने वाले लाभों के साथ दी जायेगी। यहां गुरु सुधीर शर्मा के मार्गदर्शन में आत्मसाक्षात्कार का कार्यक्रम विशिष्ट होगा। इसके अतिरिक्त केन्द्र के योग विशेषज्ञ किंग जार्ज मेडिकल कालेज में योग कार्यक्रम व व्याख्यान कार्यक्रम कराएंगे। योग दिवस के दिन यहां के समन्वयक सौमिल का कार्यक्रम दूरदर्शन केन्द्र से प्रसारित होगा।
    उन्होंने बताया कि योगिक ट्रीटमेण्ट्स में आने वालों की स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और रोगों का इलाज योग विद्या द्वारा सफलतापूर्वक किया जाता रहा है। इसके साथ ही समय-समय पर जनसामान्य को योग विद्या के प्रति जागरूक करने के आयोजन भी होते हैं।
    मानसिक रोगों के इलाज के लिए सप्ताह में दो बार ध्यान भी कराया जाता है। योगिक ट्रीटमेण्ट्स में योग-ध्यान पर चल रहे निरंतर शोध से श्वास, हृदय, मधुमेह, रक्तचाप व गुरदे आदि शरीर के 50 से अधिक विकारों व व्याधियों में सकारात्मक प्रभाव डालने वाले विभिन्न आसनों व क्रियाओं की सूची तैयार की। उन चयनित आसनों-क्रियाओं का अभ्यास चिकित्सकों की सलाह और उनकी दवाओं साथ यहां कराया जाता है। सकारात्मक परिणाम देखकर चिकित्सक धीरे-धीरे दवाएं कम करते जाते हैं।
    उन्होंने बताया कि योगिक ट्रीटमेण्ट्स में हर व्यक्ति की उम्र, कद, वजन, और रोगों के आधार पर आसन और क्रियाओं के साथ डायट चार्ट यानी भोजन तालिका भी विशेषज्ञों द्वारा तैयार की जाती है। आठ दिनों का तत्व ध्यान कार्यक्रम विशिष्ट है। साथ ही पर्यवेक्षक की निगरानी में ही 15 दिनों की प्रगति रिपोर्ट भी तैयार जाती है। केन्द्र में ग़रीबों के लिए सेवाएं एकदम निःशुल्क है। श्रीमती अरुणा शर्मा ने बताया कि केन्द्र में एक्यूप्रेशर पद्धति के भी विशेषज्ञ चिकित्सक सहित 25 कर्मी हैं। गर्मियों और सर्दियों की छृट्टियों में केन्द्र में बच्चों के लिए 15-15 दिन के योग प्रशिक्षण शिविर चलते हैं। स्कूलों व सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं की मांग पर योग शिविरों का आयोजन भी योगिक ट्रीटमेण्ट्स करता है।
    उन्होंने बताया कि लोक कल्याण की भावना से 1960 में महर्षि कार्तिकेय के शिष्य पं.रामकुमार शर्मा ने गोमती तट पर आज जहां हनुमान सेतु मंदिर है, उसके निकट राजधानी के पहले योग केन्द्र की स्थापना की। अब तक इस केन्द्र से लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। पत्रकार वार्ता के अवसर पर केन्द्र के गुरु व अन्य विशेषज्ञ व समन्वयक सौमिल शर्मा भी उपस्थित थे।

    Keep Reading

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading