लखनऊ, 16 जुलाई 2018: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज लखनऊ में बी.कॉम प्रथम वर्ष प्रवेश की दूसरी लिस्ट कल जारी होगी। प्रचार्या प्रो धर्म कौर ने बताया कि लिस्ट में जिसका नाम है उन्हें काउंसलिग के लिए प्रातः नौ बजे से बारह बजे तक महाविद्यालय में आना होगा।
प्रो कौर ने बताया कि इसी हफ्ते महाविद्यालय में विधिवत कक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी। बीए प्रथम वर्ष, एमकॉम, और एम ए इतिहास में भी प्रवेश चल रहा है।







