यूट्यूब पर करीब 50 लाख व्यूज मिले
मुंबई,20 जुलाई 2018: वैसे खतरों के खिलाड़ी और उसके बाद बिग बॉस में अपनी चुलबुली हरकतों से हिना खान ने तमाम दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा ही खींचा है, लेकिन यहां हम बात उस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग की कर रहे हैं, जिसकी वजह से हिना और भी ज्यादा पापुलर हो गई हैं।
दरअसल हिना का वीडियो सॉन्ग भसूड़ी 17 जुलाई को रिलीज हुआ। इसके बाद यह सॉन्ग यूट्यूब पर धमाल मचाता दिखा। महज एक दिन में इस सॉन्ग को यूट्यूब पर करीब 50 लाख व्यूज मिले हैं। गौरतलब है कि इस गाने को सोनू ठकराल ने गाया है और प्रधान ने रैप किया है। वहीं गाने के बोल और संगीत को जान फूंकने में हिना खान का डांस मूव्ज सफल रहा है।
हर शॉट में हिना खासी ग्लैमरस और खूबसूरत नजर आई हैं। हिना का स्वैग उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। यही वजह है कि इस गाने ने यूट्यूब पर नंबर-2 पर ट्रेंड किया है। गाने की एक और खास बात है और वो यह कि इसमें बिग बॉस के सबसे विवादित प्रतियोगी रहे स्वामी ओम का जिक्र भी है। दरअसल रैप की एक लाइन है जिसमें कहा जाता है कि ”मैं करीना कपूर जैसी ढूढूंगा और तुझे स्वामी ओम जैसा बंदा मिलेगा।” बहरहाल गाना जबरदस्त हिट हुआ है और सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है।







