अब हवाई जहाज उड़ाएंगी सऊदी की महिलाएं
दम्माम, 29 जुलाई 2018: सऊदी अरब में महिलाओं को सड़कों पर गाड़ी दौड़ाने का अधिकार मिलने के बाद अब वह आसमान पर उड़ने की तैयारी में हैं। यहां महिलाओं के लिए पहला फ्लाइट स्कूल खोला गया है। मुस्लिम देश सऊदी अरब में जहां दशकों से महिलाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस पर प्रतिबंध था वहां उनके लिए अब रोज नए रास्ते खुल रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक ऑक्सफोर्ड एविएशन एकेडमी सऊदी अरब के पूर्वी शहर दम्मम में एक नई शाखा खोलने जा रही है। सितंबर में शुरू होने वाली इस शाखा के लिए कंपनी को बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं। सिविल पायलट बनने के लिए आवेदन करने वाली दलाल याशर का कहना है कि अभी तक यहां के लोग एवियेशन की पढ़ाई करने के लिए विदेश जाते थे ऐसे में महिलाओं के लिए पढ़ाई के लिए बाहर जाना तो दुश्वार था।







