Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    आम चुनाव समय से पहले होने में संशय!

    ShagunBy ShagunJuly 30, 2018 इलेक्शन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 576
    • वीवीपैट मशीन की आपूर्ति न होने से 2019 चुनाव में देरी
    • मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक डिलीवरी में केवल डेढ़ महीने की देरी होगी

    नई दिल्ली, 30 जुलाई 2018: 2019 में प्रस्तावित आम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चली है। पहले कहा जा रहा था कि आम चुनाव समय से पहले हो सकता है, लेकिन अब चुनाव समय से पहले करवाना मुश्किल नहीं बल्कि असंभव दिख रहा है। क्योंकि चुनाव के लिए वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन (वीवीपैट) समय पर उपलब्ध नहीं हो सकेगा।

    सूचना के अधिकार (आरटीआई) के अंतर्गत यह जानकारी मिली है। चुनाव आयोग ने वीवीपैट, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट के लिए दो कंपनियों को पिछले साल सितंबर में ऑर्डर दिए थे, जिनकी डिलीवरी इसी साल सितंबर तक होनी थी, लेकिन ये कंपनियां इस लक्ष्य को पाने में नाकाम रही है।

    19 जून तक तय लक्ष्य का सिर्फ 22 फ़ीसदी ही वीवीपैट किया गया है। ऐसे में वीवीपैट डिलीवरी में देरी होनी तय है। जिसकी वजह से समय से पहले चुनाव कराना असंभव नजर आ रहा है। इस बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त मानना है कि ये सच है कि इलेक्ट्रॉनिक मशीनों और वीवीपैट की डिलीवरी में देरी हुई है, लेकिन नवंबर तक सारी वीवीपैट मशीनें डिलीवर हो जाएंगी।

    मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक डिलीवरी में केवल डेढ़ महीने की देरी होगी। दो कंपनियों को ज़िम्मेदारी दी गई है। इनमें से एक कंपनी 7 नवंबर और दूसरी कंपनी 15 नवंबर तक मशीनें डिलीवर कर देगी। आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने कहा था कि निर्वाचन आयोग को सितंबर 2018 तक 40 लाख वीवीपैट मशीनें व ईवीएम मिलेंगी, जिनका इस्तेमाल 2019 के आम चुनावों में होगा। केंद्र ने निर्वाचन आयोग को 40 लाख मशीनों की खरीद के लिए 5,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

    उन्होंने कहा था कि हमें 23 लाख से ज्यादा ईवीएम व 16 लाख वीवीपैट मशीनों की जरूरत 2019 के चुनावों के लिए है। गौरतलब है कि वीवीपैट (वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से जुड़ी होती हैं, जिसमें एक मतदाता द्वारा मतदान करने पर उम्मीदवार का नाम व जिस पार्टी के पक्ष में उसने वोट डाला है उसके चुनाव चिन्ह की पर्ची आती है।

    Shagun

    Keep Reading

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    Mamata's Sharp Defiance: 'Why should I resign? We didn't lose! We were forcibly defeated.'

    ममता का तीखा विद्रोह: ‘इस्तीफा क्यों दूं? हम हारे नहीं, जबरन हराया गया’

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    मतगणना के रोमांच ने किए बड़े उलटफेर!

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    We will settle the score for the hooliganism; no more fear of the TMC—now, the BJP's assurance will prevail: Modi

    गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे, अब टीएमसी का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा : मोदी

    Amitabh Bachchan's name appears in Jhansi's voter list

    झांसी की वोटर लिस्ट में दर्ज हुआ अमिताभ बच्चन का नाम

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading