अंधविश्वास की पराकाष्टा हमारे देश में इतनी है कि कोई भी इसे विज्ञान कि कसौटी पर परखना नहीं चाहता, जो किसी ने कह दिया उसे हे सच मान लिया जाता है कुछ इसी तरह का मामला भीलवाड़ा शहर में आया जहाँ डायन ने कई महिलाओं के बाल काट लिए का अंधविश्वास फैलना शुरू हो गया और लोगों ने इस डर से बचने के लिए घरों के बाहर मेहंदी, कुमकुम से हाथ के निशान बना रहे हैं। लोगों में डर इस कदर समाया हुआ है कि महिलाएं एकत्र होकर कीर्तन भी कर रही हैं।
भीलवाड़ा के सुभाष नगर में बाल काटने व डायन आने की अफवाहों का बाजार गर्म है। यहां महिलाएं एक-दूसरे को उसके भय के बारे में बता रही हैं और उनके घर के बाहर मेहंदी व कुमकुम से हाथ के निशान लगाने की सलाह दे रही हैं। इस कारण महिलाओं ने घरों के बाहर हाथ से छापा लगाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कीर्तन करके आने वाले संकट को दूर रखने की प्रार्थना कर रही हैं। क्षेत्रवासी महिला रेखा कुमावत ने बताया कि हमें भी पता चला कि डायन ने कई महिलाओं के बाल काट लिए हैं और उनके घर में अशांति फैला दी। इस कारण घर के बाहर मेहंदी व कुमकुम से हाथ के निशान बनाए हैं।







