Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मजबूत आरक्षण बिल के लिए होगा दिल्ली में बड़ा आन्दोलन: संघर्ष समिति

    By August 6, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 629
    • आरक्षण समर्थकों ने खायी कसम: पदोन्नति में आरक्षण बिल पास कराने व एससी/एसटी एक्ट पर बनवाएंगे मजबूत कानून
    • आरक्षण समर्थकों का केन्द्र की मोदी सरकार पर करारा हमला जमकर हुई नारेबाजी

    लखनऊ, 06 अगस्त 2018: पदोन्नति में आरक्षण बिल लोकसभा से पास कराने व एससी/एसटी एक्ट को अविलम्ब लोकसभा व राज्य सभा से पारित कराकर मजबूत कानून बनाने के लिये आज आरक्षण समर्थकों ने कसम खाई क़ि जब तक बिल नहीं होगा पास तब तक मरते दम तक आन्दोलन जारी रहेगा। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने कहा क़ि इसके लिए जल्दी ही दिल्ली में एक बड़ा आन्दोलन होगा।

    एक प्रेस नोट के मध्य से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के तत्वाधान में आज प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के संयोजकों को सुबह 7 बजे सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल, गोमती नगर, लखनऊ में बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर व माता रमाबाई की प्रतिमा के सामने संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने शपथ दिलायी।

    आरक्षण समर्थकों द्वारा शपथ लेने के बाद लम्बे समय से पदोन्नति में आरक्षण बिल पारित न कराने व उप्र में आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा-3(7) को बहाल न करने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी और सर्वसम्मति से यह ऐलान किया गया कि अब इस आन्दोलन को राष्ट्रव्यापी आन्दोलन बनाने के लिये एक साझा मंच तैयार कर सामूहिक रूप से सभी प्रदेशों के आरक्षण समर्थक कार्मिक लाखों की संख्या में दिल्ली में डेरा डालेंगे।

    आरक्षण बचाओ व एससी/एसटी एक्ट को मजबूती देने के बाद आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा रामशब्द जैसवारा आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, पीएम प्रभाकर, अनिल कुमार सागर, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, लेखराम, रीना रजक, बीना दयाल, अंजली गौतम, अनीता, सुधा, रेनू, प्रेम चन्द्र, राधेश्याम, जितेन्द्र कुमार, महेन्द्र सिंह, अशोक सोनकर, राजेश पासवान, दिनेश कुमार, राम चरन, जयचन्द्र, अरविन्द फर्सोवाल ने कहा कि बहुत जल्द ही सुरक्षित सीट से जीतकर आये सांसदों के क्षेत्र में आरक्षण समर्थकों द्वारा आरक्षण बचाओ चौपाल लगायी जायेगी, जिसके माध्यम से समाज को जागरूक करते हुए यह बताया जायेगा कि पिछले 4 साल से ज्यादा व्यतीत होने को है। बाबा साहब द्वारा बनायी गयी संवैधानिक व्यवस्था के तहत प्राविधानित पदोन्नति में आरक्षण बिल लम्बे समय से लोकसभा में लम्बित है, लेकिन समाज के पहरेदारों ने कुछ नहीं किया।

    #आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उप्र

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading