Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मीडिया

    सेंसरशिप में मीडिया: डरते रहिए डराते रहिए

    By August 7, 2018 मीडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 494
    दिनेश जुयाल
    पुण्य प्रसून वाजपेई को इस बार एवीपी से निकाले जाने के साथ खांडेकर अभिसार आदि को मिली सजा पर सबसे पहले भाई प्रभात डबराल की झकझोरने वाली और गुस्से भरी पोस्ट पढ़ी, वरिष्ठ पत्रकार भाई जावेद का लाइव वीडियो देखने से पहले रवीश जी, बहुगुणा जी नक़वी जी समेत दर्जन भर पत्रकारों का गुस्सा पढ़ा।
    गैर पत्रकार लोगों की टिप्पणियां भी पढ़ी। इधर कुछ सुधीर चौधरी और अरनव जैसों के अनुयाई रवीश, पुण्य  प्रसून को गरियाने उतर आए हैं। भाई जखमोला जैसे कुछ लोग जो किसी मीडिया हाउस से गलत तरीके से हटाए जाने के खिलाफ लड़ रहे हैं उनकी पीड़ा तो समझी जा सकती है लेकिन जिनका धंधा हर राज में विपक्ष के विपक्ष में खड़े होकर सत्ताधीशों के तलवे चाटना है वे अलग किस्म का स्यापा कर रहे हैं। कुछ पुण्य जैसे लोगो की तुलना अपने साथ इन्हीं के अंदाज में पत्रकारिता सीख रहे लोगो का हवाला देकर कह रहें हैं कि उन्हें पुण्य रवीश से क्या लेना देना उनके लिए तो यही असली पत्रकार हैं। वे फेसबुक पर व्यंग लिखना सीख रहे हैं और इस मामले को खतरे की घंटी बताने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का मजाक उड़ा रहे हैं। लखनऊ के एक पत्रकार मित्र ने तो झूठ और नफरत की फैक्ट्री में बनने वाला एक रेडी मेड गालीनामा सुबह सुबह चेप दिया।
    देश के बड़े पत्रकारों से गोदी सेना की तुलना नहीं बनती लेकिन जिस तरह सुनियोजित तरीके से ये बानर सेना इस गुस्से के माहौल को डाइल्यूट करने उतरी है उसमें पीछे वाले हाथ साफ दिख रहे हैं।
    इन डरे हुए, अधमरे, बिकाऊ प्रजाति के शिखंडियों का संदेश यही है कि पत्रकारिता करनी है तो डरे रहिए इसी में भलाई है। वरना इसी तरह नौकरी जाएगी और बचाने कोई नहीं आएगा।
    मुझे करन थापर द्वारा 2007 में लिया गया वो इंटरव्यू याद अा रहा है जब इंटरव्यू देने वाले नरेंद्र मोदी का तीन चार सवालों में गला सूख गया। उन्होंने पानी मांगा, पिया और यह कह कर माइक उतारने लगे कि मैं चाहता हूं दोस्ती बनी रहे। हाल में द वायर के इंटरव्यू में करन थापर ने पूरा किस्सा सुनाया। अपनी पुस्तक में तफसील से लिखा है । यह भी कि उस दिन दिल्ली में साथ भोजन करने की बात कहने वाले मोदी आज तक उनसे मिलने को राजी नहीं। लगता तो यही है कि हमारे मोदी जी को सच्ची और खरी बात पसंद नहीं। अपनी शर्तों पर दोस्ती पसंद है। सवाल करने वाले और सवाल उठाने वाले अच्छे नहीं लगते इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते।
    पुण्य प्रसून ने एक बार सरकार के नाक के बाल बाबा रामदेव से उनकी आय और टैक्स पर सवाल किया तो  उन्हें आजतक से बाहर करवा दिया गया। इस बार तो उन्होंने रिपोर्टर भेज कर ये सच सबूत समेत सामने ला दिया कि अपनी  छवि चमकाने के लिए सरकार सचे गरीबों से भी झूठ बुलवाती भी हैं। एक महिला सरकारी अफसरों के कहने पर मोदी जी को कैमरे के सामने झूठ बोल देती है कि उसकी आय सरकार की कृपा से दोगुनी हो गई। इस तरह सीधे मोदी जी की किरकिरी करने पर तो पुण्य के साथ ही पूरी टीम पर गाज गिरनी ही थी।इन्होंने अपने करियर में कभी कोई गलती नहीं की और हमेशा सत्य के योद्धा बने रहे ये सर्टिफिकेट कोई भी कैसे दे सकता है लेकिन ताज़ा घटनाक्रम उसकी पृष्ठभूमि और मीडिया की आज की दशा ऐसी नहीं है कि पुण्य प्रसून को हटाने पर ठहाके लगाएं। या यहां की, वहां की, इतिहास -भूगोल की जोड़ कर इसे मामूली बात मान कर इन पैदल किए जा रहे पत्रकारों को ही गरियाने लगें।
    मेन स्ट्रीम मीडिया पहले से सेल्फ सेंसरशिप की मुद्रा में है। पत्रकारिता की आजादी के मामले में हम 138वें नंबर पर जा चुके। अपने पड़ोसियों से भी बदतर। एक दो चैनल में दो चार जनता के मुद्दे उठाने वाले पत्रकार दिखते हैं उन्हें भी पैदल किया जा रहा है। बाकी को चुप होने को कहा जा रहा है। किसी को कहा जा रहा है कि वह साबित करे कि वामपंथी नहीं है और वह नौकरी बचाने के लिए गए गा गा के खुद को राम भक्त बता रहा है। ये सब अघोषित आपातकाल नहीं तो और क्या है।
    अपने सच से डरे हुए लोग जब ये कारनामे कर रहे हैं तो बात संसद में भी उठ रही है और सड़क पर भी। उठनी चाहिए। जो लोग इस बड़ी घटना का मजाक बना रहे हैं उन्हें मोदी जी की राय मानकर कलम छोड़ पकोड़े तलने का धंधा शुरू कर देना चाहिए। हां इस बहाने रिटेनरों की चिंता करना वाजिब है लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर जो घट रहा है वो मजाक नहीं आज के वक़्त का बड़ा मुद्दा है भाई।
     इतना भी ना डर जाओ कि घुटनों के बल सरकार के आगे दुम हिलाने के चक्कर में कुकुर गति को प्राप्त हो जाओ।

    #पुण्य प्रसून वाजपेई #सेंसरशिप में मीडिया

    Keep Reading

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Journalism is no longer merely about news; it is a responsibility to guide society in the right direction: Bharat Singh

    पत्रकारिता अब सिर्फ खबर नहीं, समाज को सही दिशा देने का दायित्व है: भारत सिंह

    Srijan Samman on Hindi Journalism Day: Emphasizing the Need for Emotional Intelligence in the AI ​​Era

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सृजन सम्मान, एआई युग में इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर

    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    DigiFest 2026: The biggest celebration of digital marketing in Gurugram on April 10th!

    डिजीफेस्ट 2026: 10 अप्रैल को गुरुग्राम में डिजिटल मार्केटिंग का सबसे बड़ा जश्न!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading