16 अगस्त से वापस संभालेंगे कार्यभार
नई दिल्ली, 09 अगस्त 2018: किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के तीन माह बाद गुरुवार को उप सभापति पद के लिए हो रहे चुनाव में हिस्सा लेने के लिए अरुण जेटली सदन में पहुंचे। किडनी की बीमारी के चलते उन्होंने वित्तमंत्री का पद छोड़ दिया था। जिसके 3 महीने बाद गुरुवार सदन में अपनी उपस्थिति दी और वो 16 अगस्त से अपना कार्यभार वापस संभालने की तैयारी में है। फिलहाल उनके स्थान पर रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाले हुए हैं।
बता दें कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जेटली को वित्तमंत्री बनाया गया था। मई में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ, जिसके बाद से वह घर पर ही हैं। अब नॉर्थ ब्लॉक में पहली मंजिल पर मौजूद जेटली के ऑफिस में नवीनीकरण और सफाई का काम चल रहा है जिससे मंत्री को संक्रमण से बचाया जा सके। सूत्रों ने बताया है कि डॉक्टरों ने जेटली को सलाह दी थी कि वह तीन महीने तक भीड़भाड़ से दूर रहें। अब यह समयसीमा मध्य अगस्त में पूरी हो रही है।
जेटली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने घर पर रहते हुए ही आर्थिक और गैर-आर्थिक मुद्दों पर ब्लॉग लिखे हैं।असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का मुद्दा हो या फिर आपातकाल के बाद चार दशक,संसद में अविश्वास प्रस्ताव,राफेल लड़ाकू विमान और जीएसटी जैसे तमाम मुद्दों पर सोशल मीडिया साइट पर वह अपने विचार रखते रहे हैं। इस दौरान कुछ कार्यक्रमों में उन्होंने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भागीदारी की। बैंकिंग कंक्लेव और माल और सेवाकर (जीएसटी) की पहली वर्षगांठ जैसे आयोजनों में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लिया।








2 Comments
Hi terrific blog! Does running a blog like this take a massive amount work?
I have virtually no expertise in coding however I had been hoping to start my own blog soon. Anyhow, if you have any ideas
or techniques for new blog owners please share. I understand this is
off subject but I simply wanted to ask. Many thanks!
I’m not sure exactly why but this site is loading very slow for me.
Is anyone else having this problem or is it a
problem on my end? I’ll check back later and see if the problem still exists.