मुख्यमंत्री ने कहा: हमने प्रदेश का माहौल बदला है
मेरठ, 12 अगस्त 2018: मेरठ में शनिवार शाम को शुरू कर प्रदेश कार्य समिति की बैठक का उद्घाटन के बाद उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का वातावरण अब बदला है। साथ हज़ार करोड़ के निवेश प्रस्ताव यूपी को मिले हैं।
उन्होंने कहा कि पहले केवल घोषणाएं होती थी लेकिन आप प्रदेश के निवेश का माहौल मिला है। उद्योगपति निवेश में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अराजकता को नियंत्रित कर उद्योग पतियों को निवेश का माहौल दिया है। मेरठ का माहौल भी बदला है। प्रदेश में 100000 सड़कें गड्ढा मुक्त की जा चुकी हैं। सबका साथ सबका विकास के साथ प्रदेश सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्व और त्यौहार आपसी विश्वास ही चलते हैं और कावड़ यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही केवल बुलंदशहर में आपसी झगड़े को छोड़ दें, तो प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल है।







