Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    बेटी की दोस्त बनें और उसकी भावनाएं समझें

    By August 23, 2018 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 489

    कई परिवार ऐसे हैं जो अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा देना चाहते हैं, नौकरी भी करने देना चाहते हैं लेकिन समाज में फैली बुराइयों को देखकर अपने पैर पीछे खींच लेते हैं, आप चाहें तो इसे उनका डर कह सकते हैं लेकिन ये डर से कहीं अधिक उनकी चिंता का परिणाम होता है।

    बेटियों को लेकर समाज की सोच में काफी बदलाव आए हैं लेकिन फिर भी आए दिन कई ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जिन्हें पढ़कर या जानकर मां-बाप की चिंता बढ़ जाती है।

    ये बात सही है कि एक शख्स के आगे आने से पूरा समाज नहीं बदल सकता है. समाज में बदलाव लाने के लिए हर किसी को अपने स्तर पर कोशिश करने की जरूरत है. पर अगर आपके घर में भी लड़की है और वो पढ़ाई, नौकरी या फिर किसी दूसरे काम के सिलसिले में बाहर जाती है तो बतौर अभि‍भावक कुछ सावधानियां बरतना आपके लिए भी जरूरी है।

    आने-जाने का समय पता हो
    अगर आपकी बेटी कहीं बाहर जा रही है तो आपको उसके आने-जाने का वक्त पता होना चाहिए लेकिन हिटलर बनने की जरूरत नहीं है। हो सकता है कि किसी जरूरी वजह से आपकी बेटी को कभी लौटने में देर हो जाए, इस बात पर उसे फटकारने के बजाय प्यार से पूछिए कि उसे कहां देर हो गई। क्यों देर हो गई। आज के समय में जब मोबाइल रखना बहुत आम बात हो गई है तो उसे भी एक मोबाइल दे दें ताकि देर होने पर वो आपको सूचित कर सके. साथ ही किसी तरह की परेशानी होने पर भी वो आपको बता से।

    कपड़े बहुत भड़कीले न हों
    पार्टी या फिर किसी आयोजन में भड़कीले कपड़े ही अच्छे लगते हैं लेकिन अगर आपकी बिटिया स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जा रही है तो उसके कपड़ों का चयन सही होना चाहिए. कपड़े शालीन हों तो अच्छा है।

    बेटी के साथ दोस्त बनकर रहें
    ये बहुत जरूरी है कि आप अपनी बेटी के साथ मां या पिता कम और दोस्त बनकर ज्यादा रहें. ताकि वो अपनी हर बात आपसे खुलकर बता सके। उसकी बातें ही आपको उसके लिए सही फैसला लेने या फिर उसे किसी परेशानी से बचाने में मदद करेगी।

    उसके साथ के लोगों के बारे में जानकारी
    आपकी बेटी किन लोगों के साथ उठती-बैठती है ये जानना आपके लिए भी जरूरी है. संगति का असर बहुत तेज होता है ऐसे में सुनिश्चित करें कि उसकी संगति अच्छे लोगों की ही हो. ऐसे लोगों की नहीं जो उसे गलत कामों के लिए उकसाएं।

    उसे जरूरी बातें बताएं
    हर अभ‍िभावक को अपनी बेटी को आत्मरक्षा के बारे में बताना चाहिए. आपकी बेटी के बैग में कुछ ऐसी जरूरी चीजें हमेशा होनी चाहिए जिनसे वो खुद को कमजोर न महसूस करे। इसके अलावा आजकल कई ऐसे कैंप होते हैं जिनमें आत्मरक्षा के तरीके बताए जाते हैं. आप अपनी बेटी को लेकर वहां जा सकती हैं।

    अपनी राय थोपें नहीं
    बेटी से अपनी बात कहना और उसे उसके फायदे-नुकसान बताना सही है लेकिन उस पर अपनी राय थोपना गलत है। आप उसे हर बात का भला-बुरा बता दें पर फैसला उसे ही करने दें। इससे उसकी समझ भी बढ़ेगी और वो जीवन के दूसरे फैसले भी बिना डरे ले सकेगी।

    उसे स्पेस भी दें
    बच्ची को उसका स्पेस देना बहुत जरूरी है. हर समय उसके पीछे परछाई की तरह रहना भी उसे आपसे दूर ले जा सकता है। उसे ये भी लग सकता है कि आप उस पर भरोसा नहीं करते हैं। ये आप दोनों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है।

    Keep Reading

    A Message of Brotherhood Resounds in Lucknow on Eid-ul-Fitr; Thousands Offer Prayers at Aishbagh Eidgah.

    ईद-उल-फितर पर लखनऊ में गूंजा भाईचारे का पैगाम, ऐशबाग ईदगाह में हजारों ने अदा की नमाज़

    Gulal of love: May every complaint be put to rest in this festival of colours.

    मोहब्बत का गुलाल : रंगों के इस त्यौहार में हर शिकवा तमाम हो जाए

    Where did that Holi go?

    वो होली कहाँ खो गई?

    होली: केवल त्योहार नहीं, जीवन का सबसे बड़ा परिवर्तन-संकेत

    auto_awesome Translate from: English 4,510 Holi colors in Uttar Pradesh will now be created through the hard work of 'Lakhpati Didi'! UPSRLM's explosive campaign, targeting sales of 5 crore rupees.

    उत्तर प्रदेश में होली का रंग अब ‘लखपति दीदी’ की मेहनत से बनेगा! UPSRLM का धमाकेदार अभियान, 5 करोड़ की बिक्री का टारगेट

    On Basant Panchami, millions of devotees took a dip in the ghats of the Ganges and Yamuna rivers.

    बसंत पंचमी पर गंगा यमुना नदी के घाटों में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading