Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    संप्रग पर लागू ओलांदे का कथित साक्षात्कार

    By September 23, 2018 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 463
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस बदहवासी के आलम में है। कहीं कोई आहट होती है, वह आंख बंद करके दौड़ पड़ती है। उधर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति का बयान आया। कांग्रेस ने उसकी सच्चाई और समय जानने की भी जहमत नहीं उठाई। एक तो पूर्व राष्ट्र्पति ओलांदे का बयान ही प्रमाणिक नहीं है। दूसरे उसमें उल्लखित समय यूपीए की मनमोहन सरकार पर लागू होता है। लेकिन राहुल ने हमेशा की तरह अतिउत्साह में न जाने कहाँ निकल गए। जो बात मनमोहन सिंह पर लागू होती थी, उससे नरेंद्र मोदी का नाम जोड़ दिया।
    फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान पर कांग्रेस उछल पड़ी। लेकिन उसने यह नहीं देखा कि उस समय भारत में उसी की सरकार थी।
    जहां तक रिलायंस से पुर्जे बनवाने की बात है, यह निर्माता कंपनी का अपना निर्णय है कि वह किस कम्पनी की सेवाएँ लेती हैं। वैसे भी रिलायंस का नाम मोदी के प्रधानमंत्री बनने से बहुत पहले दिसंबर दो हजार बारह में ही तय हो चुका था। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। राहुल ने नरेंद्र मोदी के लिए जिस शब्द का प्रयोग किया, वह मनमोहन सिंह पर लागू होता है।
     पत्रकार प्लेनेल ने एक नरेंद्र मोदी के विरोधी भारतीय चैनल को यह जानकारी छह वर्ष बाद दी। यह साक्षत्कार पर साक्षत्कार का दिलचस्प प्रकरण है। भारतीय न्यूज़ चैनल ने फ्रांसीसी वेब पोर्टल पत्रकार प्लेनेल का साक्षात्कार लिया, इसमें उसने ओलांदे से लिये गए सपने साक्षात्कार का उल्लेख किया। इसके अनुसार ओलांद ने  उसे बताया था कि भारत की सरकार ने, राफ़ेल सौदे में भारतीय पार्टनर के रूप में अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस का नाम शामिल करने को कहा था।
    ओलांदे का यह बयान प्लेनेल के ब्लॉग में चला था। वैसे प्लेनेल के पास भी इस साक्षात्कार के कोई अन्य प्रमाण नहीं है। ओलांदे का कथित साक्षत्कार दो हजार बारह में लिया गया था। इसे एक ब्लॉग में ही देखा गया था। इस समय वह फ्रांस के राष्ट्रपति और मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री थे। राफेल डील को यूपीए सरकार ने पहले खुद दस साल तक लटकाया और फिर अंत में रीइग्जैमिन कर रद्द कर दिया। कानून मंत्री ने कहा कि यह सब घूस न मिलने की वजह से किया गया था। फिलहाल सिर्फ छतीस  राफेल इसलिए लिए जा रहे हैं क्योंकि बाकी भारत में बनेंगे, जिससे नौकरी के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि डिसॉल्ट अपने बयान में बता चुका है कि बाकि विमानों को रिलायंस की जगह अलग-अलग कंपनियों के साथ बनाया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि अरुण जेटली पहले ही बता चुके हैं कि राफेल विमान यूपीए सरकार के सौदे से नौ प्रतिशत सस्ता है और हथियार लगाकर इसकी कीमत फिलहाल बीस प्रतिशत कम है। रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि राहुल बार-बार राफेल की कीमत पूछते हैं, ताकि दुश्मन अलर्ट हो जाएं। वह पाकिस्तान की मदद करना चाहते हैं। रिलायंस और डिसॉल्ट के बीच समझौता मोदी सरकार आने से पहले ही हो गया था। इस बात की पुष्टि करने के लिए उन्होंने एक पुरानी खबर की कटिंग भी दिखाई। पूर्व राष्ट्रपति फ्रांक्वा ओलांद के बयान के बाद बढ़े विवाद के बीच फ्रांसीसी विमानन कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने राफेल सौदे पर रिलायंस समूह  भारत सरकार के स्टैंड की पुष्टि की है।
    कंपनी ने कहा कि उसने खुद इस सौदे के लिए रिलायंस डिफेंस को चुना था। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि रिलायंस समूह को रक्षा खरीद प्रक्रिया नियमों के अनुपालन की वजह से चुना गया था। दसॉल्ट एविएशन ने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि राफेल सौदा भारत और फ्रांस सरकार के बीच एक अनुबंध था, लेकिन यह एक अलग तरह का अनुबंध था जिसमें दसॉल्ट एविएशन खरीद मूल्य के पचास प्रतिशत निवेश भारत में बनाने के लिए प्रतिबद्ध था। इसमें मेक इन इंडिया की नीति के अनुसार, दसॉल्ट एविएशन ने भारत के रिलायंस समूह के साथ साझेदारी करने का फैसला किया। यह दसॉल्ट एविएशन की पसंद थी। इस साझेदारी में दसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड संयुक्त उद्यम के निर्माण की शुरुआत की।
    इस प्रकार की सतही राजनीति कांग्रेस की छवि को बिगाड़ने वाली साबित होगी। राहुल गांधी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष है। उन्हें सच्चाई जानने के बाद ही किसी मुद्दे पर मोर्चा खोलना चाहिए। लेकिन प्रधानमंत्री , भारत सरकार का नाम देखते ही नरेंद्र मोदी पर हमला बोल देते है। इस बार भी यही हुआ। छह सात वर्ष पुराने भारत सरकार के नाम में मोदी कैसे आ जायेंगे। लेकिन यह कमल राहुल कर सकते है। उनका समर्थन करना कांग्रेस के नेताओं की मजबूरी है। लेकिन अनेक विपक्षी नेता भी राहुल के झांसे में अपनी स्थिति हास्यस्पद बना लेते है।

    Keep Reading

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026
    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    June 15, 2026
    Buzz in Patna: Special screening of Manoj Bajpayee and Adah Sharma's film 'Governor'

    पटना में धूम: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म ‘गवर्नर’ की खास स्क्रीनिंग

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading