अलग -अलग क्षेत्र में कार्यरत प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
लखनऊ, 22 अक्टूबर 2018: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविध्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए युवा प्रतिभा सम्मान समारोह- 2018 का आयोजन आज विभाग में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का निर्देशन, संचालन एवं स्वागत प्रोफेसर एमपी सिंह, विभागाध्यक्ष ने किया।
प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि विभाग के चयनित छात्रो का एक वृक्ष अब वटवृक्ष का रूप ले चुका है, मै इस अवसर पर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूँ एवं विभाग की ओर से हमेशा सकारात्मक सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वासन प्रदान करते हुए नवीन छात्रो के कामयाब होने के लिए दुआएं भी करता हूं।

इस अवसर पर प्रोफेसर के. एल. महावर ने कहा की विभाग से हमेशा छात्रों हेतु सरकारी नौकरी की एक उपलब्धि रही है, साथ ही यह भी कहा की भविष्य में भी अध्यापकों द्वारा छात्रो को हर संभव सहायता मिलती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों, राष्ट्रीय संस्थाओं एवं विश्वविधयालयों में विभाग के चयनित अध्यापकों: प्रोफेसर शिल्पी वर्मा, डॉक्टर एस. के. सोनकर, डॉ. आर. के. चौधरी एवं अन्य 35 छात्र छात्राओं: डॉ. हरिओम, श्री जयसिंह (आईआईएस), डॉ मधुपटेल, अमित वर्मा, नेहा, दया शंकर, प्रेम प्रकाश कुशवाह आदि को विभाग द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की गयी।
कार्यक्रम में प्रोफेसर शिल्पी वर्मा, डॉक्टर एस. के. सोनकर, डॉ. आर. के. चौधरी ने अपने विचार प्रस्तुत किये तथा प्रतिभावान छात्रो ने भी अपने अपने अनुभव साँझा किये कार्यक्रम में विभाग के सभी छात्र छात्राएं एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।






