Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उपलब्धि/कामयाबी

    अमेरिका ने पाक को आतंकियों को पनाह देने वाले देशों की सूची में डाला

    ShagunBy ShagunJuly 20, 2017Updated:July 20, 2017 उपलब्धि/कामयाबी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 574

    वाशिंगटन। पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ भारत की बड़ी जीत हुई है। अमेरिका ने पाक को आतंक का गढ़ घोषित करते हुए उसे आतंकियों को पनाह देने वाले देशों की सूची में डाल दिया है। अमेरिका ने अपनी सालाना रिपोर्ट में माना है कि वर्ष 2016 में पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मद जैसे खूंखार आतंकी संगठनों ने ना सिर्फ आतंक मचाया, अपना संगठन खड़ा किया और उसके लिए धन जुटाया।

    आतंकवाद पर अमेरिकी कांग्रेस में पेश होने वाली वार्षिक रिपोर्ट का ब्योरा देते हुए बुधवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि पाकिस्तान को आतंकवाद के सुरक्षित पनाहगाह देशों और क्षेत्रों की सूची में शामिल कर लिया गया है। पाकिस्तान की अच्छे और बुरे आतंकवाद की असलियत को उजागर किया है। उसने कहा है कि पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों ने केवल उन संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की जो उनके देश में हमले करते हैं, जैसे-तहरीक-ए-तालिबान-पाकिस्तान।

    अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगान तालिबान या हक्कानी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की ताकि अफगानिस्तान में अमेरिकी हितों को खतरे में डालने की उनकी क्षमता बनी रहे। अमेरिकी रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान ने सिर्फ दूसरे देश (भारत) पर हमले करने वाले आतंकी संगठनों जैसे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मद पर भी वर्ष 2016 में पूरा जोर लगा दिया।

    पाकिस्तान की जमीन से हक्कानी नेटवर्क, लश्कर और जैश समेत अनगिनत आतंकी संगठनों ने आतंक का कहर बरपाना जारी रखा। इस दौरान इन आतंकी संगठनों ने पाकिस्तान से ऑपरेट करना, आतंकियों का प्रशिक्षण, संगठन खड़ा करना और पाकिस्तान में ही इनके लिए धन जुटाना जारी रखा। वैसे तो लश्कर पर पाकिस्तान में प्रतिबंध है लेकिन उसके धड़े जमात-उद-दावा और फलाह-इ-इंसानियत फाउंडेशन ने इस्लामाबाद समेत पूरे देश में आतंकवाद के लिए खुलेआम धन जुटाया। लश्कर प्रमुख हाफिज सईद (संयुक्त राष्ट्र में आतंकी घोषित) ने 2017 के फरवरी महीने में भी बड़ी-बड़ी रैलियां कीं। पाकिस्तान दिखावे के लिए कभी उसके आने-जाने पर दिखावटी पाबंदी लगा देता था।

    भारत ने रखी पैनी निगाह : रिपोर्ट के मुताबिक भारत पर माओवादी उग्रवादियों और पाकिस्तान में बसे आतंकवादियों के हमले जारी रहे। भारतीय प्रशासन जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से होनेवाले हमलों के लिए पाकिस्तान को लगातार जिम्मेदार ठहराता रहा। जनवरी में भारत ने पंजाब के पठानकोट स्थित अपने सैन्य अड्डे पर भीषण आतंकी हमले का सामना किया।

    भारतीय प्रशासन का आरोप था कि यह जैश ने कराया है। जैसे-जैसे वर्ष 2016 आगे बढ़ा आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार और अमेरिका के बीच सहयोग और सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ गया। रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार ने खूंखार विदेशी आतंकी संगठनों आइएस और अलकायदा के भारत में पैंठ बनाने की कोशिशों पर भी पैनी निगाह रखी। भारत में हमले का ऐलान कर चुके इन संगठनों की सेंध का पता तब चला जब मुंबई के कुछ लड़कों के आइएस में शामिल होने की खुफिया खबर मिली।

    सूची में अफगानिस्तान समेत 12 और देश : अमेरिका ने आतंकवाद के पनाहगाह देशों या स्थानों की सूची में पाकिस्तान के अलावा, अफगानिस्तान समेत 12 अन्य देशों या स्थानों को भी शामिल किया है। इसमें सोमालिया, ट्रांस सहारा क्षेत्र, सुलु/सुलावेसी सागर क्षेत्र, दक्षिणी फिलीपींस, मिस्र, इराक, लेबनान, लीबिया, यमन, कोलंबिया और वेनेजुला भी शामिल हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Harshita Sahu, a daughter from a small town, has won the crown of Miss Universe Madhya Pradesh 2026

    छोटे शहर की बेटी हर्षिता साहू ने जीता मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का ताज, अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी अपना जलवा!!

    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    Five Women Honored, Inspired by Ahilyabai Holkar

    अहिल्याबाई होलकर की प्रेरणा से सम्मानित हुईं पाँच महिलाएँ

    Srijan Samman on Hindi Journalism Day: Emphasizing the Need for Emotional Intelligence in the AI ​​Era

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सृजन सम्मान, एआई युग में इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर

    An emotional farewell ceremony at Navyug Kanya Mahavidyalaya; three senior learned teachers were given a dignified farewell.

    नवयुग कन्या महाविद्यालय में भावुक विदाई समारोह, तीन वरिष्ठ विदुषी शिक्षिकाओं को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

    Agra Police Commissioner Honored as 'Guardian of National Security'

    आगरा पुलिस आयुक्त को राष्ट्र सुरक्षा का प्रहरी सम्मान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading