लखनऊ : धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश करने पर दीपक कुमार IPS को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने नवाजाआगरा। तेजतर्रार IPS अधिकारी और आगरा के पुलिस आयुक्त श्री दीपक कुमार को राष्ट्र सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने सम्मानित किया। वर्ष 2025 में बड़े स्तर पर चल रहे धर्मांतरण गिरोह को ध्वस्त करने की उनकी साहसिक कार्रवाई को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।
“ऐसे निर्भीक अधिकारी ही राष्ट्र के सच्चे प्रहरी”
विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय ने सम्मान देते हुए कहा, कि “श्री दीपक कुमार जी जैसे समर्पित, निर्भीक और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी ही राष्ट्र सुरक्षा के सच्चे प्रहरी हैं।”
उन्होंने श्री दीपक कुमार के दृढ़ नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की। गोपाल राय जी ने कहा कि धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर उनकी प्रभावी कार्रवाई ने न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी बढ़ाई है।
कार्यक्रम में रहे उपस्थिति :
इस अवसर पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के कार्यों की प्रशंसा की।संगठन ने श्री दीपक कुमार को उज्ज्वल भविष्य, निरंतर जनसेवा और बेहतर स्वास्थ्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही महाकाल और प्रभु श्री राम से उनके दीर्घायु की कामना की गई।
बता दें कि यह सम्मान उन सभी अधिकारियों के लिए प्रेरणा है जो बिना किसी दबाव के राष्ट्र और समाज की सेवा में तत्पर रहते हैं।







