लखनऊ, 12 नवंबर 2018: पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के यूथ विंग की आज लखनऊ मे प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने आज पार्टी की यूथ विंग की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये कहा कि बहुत ही कम समय मे पार्टी को पूरे प्रदेश मे युवाओं का बड़ा समर्थन मिला है। उन्होने कहा कि पार्टी को पूरे प्रदेश मे खड़ा करने के लिये वह निरंतर जिलों का दौरा कर बैठकें कर रहें हैं।
उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार, पार्टी के युवा साथियों को यूथ विंग मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी के साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के अध्यक्ष द्वारा 76 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की। इससे पहले उन्होने पार्टी के 21 जिला व महानगर अध्यक्षों की भी सूची जारी की। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा मे आशुतोष यादव को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।







