Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    आरक्षण समर्थकों ने ज्योतिबाराव फुले के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें याद किया

    By November 28, 2018Updated:November 28, 2018 Short Inspirational No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 704

    लखनऊ, 28 नवंबर 2018: आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति उप्र के तत्वाधान में आज पूरे प्रदेश में आरक्षण समर्थकों ने राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबाराव फुले के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। संघर्ष समिति संयोजक मण्डल द्वारा महात्मा ज्योतिबाराव फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

    आरक्षण समर्थकों ने कहा कि जिस प्रकार से ज्योतिबाराव जी ने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार देने के लिये अपना अहम योगदान दिया। आज उसी का नतीजा है कि पूरा देश शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है, जिसमें महिलाओं की भूमिका काफी अग्रणी है। ज्योतिबाराव जी ने महिलाओं की दशा सुधारने और शिक्षा के लिये 1848 में स्कूल खोला, जो इस काम के लिये देश का पहला विद्यालय था।

    इस अवसर पर संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, अन्जनी कुमार, लेखराम, प्रेमलता, प्रेम चन्द्र, अशोक सोनकर, दिनेश कुमार, अजय चौधरी, राम नरायन, राजेश पासवान, सुनील कनौजिया उपस्थित रहें।

    ज्‍योतिबा फुले ने वंचित समाज में जलाई ज्ञान की ज्‍योति: हारूण रसीद

    फुले के सपनों के अनुसार जन -जन तक शिक्षा पहुंचा रही है बिहार सरकार : शिक्षा मंत्री

    पटना, 28 नवंबर 2018: भारतीय नवजागरण के अग्रदूत ज्‍योतिबा फुले की पुण्‍यतिथि पर विधान पार्षद रामेश्‍वर महतो द्वारा पटना में जदयू कार्यालय स्थित अपने आवा पर आयोजित पुष्‍पांजलि समारोह में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारून रसीद, प्रदेश के शिक्षा मंत्री कृष्‍णनंदन वर्मा, पूर्व विधायक श्‍याम रजक, विधायक रवि ज्‍योति, सत्‍यदेव सिंह, विधान पार्षद सीपी सिन्‍हा, रीना यादव, डॉ उपेंद्र प्रसाद, सुनील सिंह, शिव प्रसन्न यादव, वीरेंद्र यादव, तनवीर अख्‍तर समेत बड़ी संख्‍या में गणमान्‍य लोगों ने उनकी तस्‍वीर पर पुष्‍प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    इस दौरान विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारून रसीद ने कहा कि ज्‍योतिबा फुले सही मायने में भारतीय नवजागरण के अगदूत थे। उन्‍होंने सदियों से वंचित समाज में शिक्षा की ज्‍योति जलाई।

    इस अवसर पर बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्‍णनंदन वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार फुले के सपनों के अनुसार शिक्षा को जन – जन तक पहुंचाने में लगी है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है कि बिहार का हर नागरिक शिक्षित हो और इसके लिए सरकार कई स्‍तर पर प्रयासरत है, जिसे सफलता भी मिली। वहीं, इस पुष्‍पांजलि सभा की अध्‍यक्षता करते हुए विधान परिषद सदस्‍य रामेश्‍वर महतो ने कहा कि शिक्षा मुक्ति का द्वार है। इसलिए समाज के हर तबके के लोगों के साक्षर होने से समाज का कल्‍याण होगा।

    #ज्योतिबाराव फुले परिनिर्वाण दिवस #भारतीय नवजागरण

    Keep Reading

    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    देवभूमि की नदियाँ चुपचाप मर रही हैं, रेत-बजरी के लालच में डूब रही है उत्तराखंड की आत्मा

    April 25, 2026

    स्वास्थ्य क्रांति और ब्रांड नवीनीकरण: केएचजी के 4 स्टार्टअप्स + गोदरेज का नया विजन

    April 25, 2026
    Who Is Khushi Mukherjee’s Secret Fan?

    खुशी मुखर्जी की जिंदगी में किसकी दस्तक?

    April 24, 2026
    Mumbai Alert: Oral Cancer on the Rise, Severe Shortage of Skin Donations—Learn the Message Behind Both Campaigns

    मुंबई अलर्ट: मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, स्किन डोनेशन की भारी कमी – जानें दोनों अभियानों का संदेश

    April 24, 2026
    India Autism Center celebrates neurodiverse athletes and advances inclusive sporting ecosystem through Sports for All

    ऑटिज्म वाले 4 बच्चों ने रचा इतिहास! 60 किमी समुद्री तैराकी पूरी कर जीता सम्मान

    April 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading