Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    बाबा साहेब ने समतामूलक समाज के निर्माण तथा दबे-कुचले एवं वंचित समाज को सत्ता में आगे बढ़ाने का काम किया: मुख्यमंत्री

    By December 6, 2018 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 618
    राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने डाॅ आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    लखनऊ: 6 दिसम्बर, 2018: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेे आज भारत रत्न बोधिसत्व डाॅ भीमराव आंबेडकर के 63वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आंबेडकर महासभा जाकर अपनी तथा प्रदेश की जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं डाॅ आंबेडकर के अस्थि कलश के दर्शन भी किये। इस अवसर पर मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मंत्री डाॅ रीता बहुगुणा जोशी, महापौर डाॅ संयुक्ता भाटिया, आंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लालजी प्रसाद निर्मल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। इससे पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने हजरतगंज स्थित डाॅ आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    राज्यपाल ने कहा कि प्रतिज्ञा करें कि डाॅ भीमराव आंबेडकर ने संविधान द्वारा नागरिकों को जो दायित्व और अधिकार दिये हैं उसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुये व्यक्ति तक पहुंचे जिससे उसे लगे कि स्वराज है। बाबा साहब संविधान के शिल्पकार हैं यह कहना आसान है, पर सबकी सुनकर और सहमति के आधार पर संविधान का निर्माण करना वास्तव में मुश्किल काम है। बाबा साहेब का मानना था कि हमें छोटी-छोटी बातों पर उलझना या टकराना नहीं चाहिये बल्कि सौहार्दपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करना चाहिये। डाॅ भीमराव आंबेडकर ने न केवल देश को संविधान रूपी शक्ति प्रदान की बल्कि सामाजिक न्याय की दृष्टि भी दी। उन्होंने कहा कि जब तक देश में जनतंत्र है बाबा साहब का दिया हुआ संविधान हमारा मार्गदर्शन करेगा।

    श्री नाईक ने कहा कि डाॅ आंबेडकर का मानना था कि शिक्षा से ही परिवर्तन लाया जा सकता है। स्वयं बाबा साहब ने जिन परिस्थितियों में प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की तथा बाद में विश्व के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों से शिक्षा ग्रहण की उससे प्रेरणा प्राप्त करने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। बाबा साहेब ने समाज के दबे-कुचले एवं वंचित लोगों के उन्नयन का जो संकल्प लिया था उसके लिये वे आजीवन प्रयासरत रहे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ऐसे महापुरूष है जिन्हें धर्म, वर्ण एवं भाषा की परिधि में नहीं बांधा जा सकता है।

    राज्यपाल ने कहा कि वे आंबेडकर महासभा में लगातार आते रहे हैं। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द, उप राष्ट्रपति श्री एम0 वेंकैया नायडु एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी वे यहाँ आये हैं। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने संविधान की मूल प्रति आंबेडकर महासभा को भेंट की जिसका उन्हें बहुत समाधान है। जिनके प्रति श्रद्धा है उनका सही नाम लिखा जाना चाहिए इस दृष्टि से उन्होंने डाॅ भीमराव आंबेडकर का सही नाम लिखे जाने का प्रयास किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिनन्दन के पात्र हैं जिन्होंने सरकारी कार्यालयों में बाबा साहेब का चित्र लगाने के लिये आदेश किये। बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों पर जाकर ऐसे संदेश मिलते हैं जो समाज के लिये काम करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि डाॅ आंबेडकर के बारे में अध्ययन करना चाहिये और देश का लोकतांत्रिक स्वरूप कैसा उनकी दृष्टि से समझने की आवश्यकता है।

    Keep Reading

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    June 11, 2026
    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    June 11, 2026
    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    June 11, 2026
    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    June 11, 2026
    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    June 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading