Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    भोजपुरी के शेक्‍सपीयर भिखारी ठाकुर की 131वीं जयंती पर ‘बिदेशिया ‘का मंचन

    By December 18, 2018 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 702

    पटना, 18 दिसम्बर 2018: भोजपुरी के लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 131वीं  जयंती पर 18 दिसंबर 2018 को बिहार संगीत नाटक अकादमी और निर्माण कला मंच के संयुक्‍त तत्‍वावधान में पटना के राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में भिखारी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भिखारी ठाकुर की कालजयी कृति बिदेशिया की 708वीं प्रस्‍तुति संजय उपाध्‍याय के निर्देशन में निर्माण कला मंच पटना द्वारा दी गई, जिससे दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों भावविह्वल हो गए। वहीं, मंच नाटक से पहले निर्माण कला मंच पटना के बैनर तले प्रेमचंद रंगशाला के बाह्य परिसर में शरद जोशी द्वारा लिखित नाटक ‘अंधों का हाथी’ का प्रदर्शन किया गया।

    इससे पहले भिखारी ठाकुर जयंती समारोह 2018 की शुरूआत विधिवत रूप से बिहार संगीत नाटक अकादमी के सचिव विनोद अनुपम ने दीप प्रज्‍जवलित कर की। इस मौके पर संजय उपाध्‍याय, विभा सिन्‍हा, चंदन तिवारी, रामदास राही और यशवंत सिन्‍हा समेत अन्‍य गणमान्‍य लोग भी मौजूद रहे। वहीं, भिखारी ठाकुर का स्‍मरण करते हुए विनोद अनुपम ने कहा कि भिखारी ठाकुर ने भोजपुरी भाषा को वैश्‍वविक पहचान दिलाई। यही वजह है कि उन्‍हें भोजपुरी का शेक्‍सपीयर भी कहा जाता है। हमें गर्व है कि भिखारी ठाकुर बिहार में हुए और हम इसी गौरवशाली बिहार की धरती मैं पैदा हुए।

    सूत्रधार की भूमिका:

    बिदेशिया नाटक में सूत्रधार की भूमिका में राजेश कुमार उर्फ पप्‍पू ठाकुर, बिदेसी – पुंज प्रकाश/ सुमन कुमार, प्‍यारी सुंदरी – शारदा सिंह, रखेलिन – रूबी खातून, बटोही – राजेश कुमार उर्फ पप्‍पू ठाकुर, जोकर – अभिषेक आनंद, बिदेसी का बेटा-अभिषेक आनंद, अभिषेक राज ड्रामेबाज और देवर – बिज्‍येंद्र कुमार टॉक थे। वहीं, नर्तक दल मुकेश कुमार राहुल, कुमार उदय सिंह, रूबी खातून और विनिता सिंह थीं। तो गायन मंडली में शारदा सिंह, पप्‍पू ठाकुर, कृष्‍णा कुमार, स्‍वरम उपाध्‍याय, रोहित चंद्र और अभिषेक राज ड्रामेबाज थे। इसके अलावा ढोलक/तबला पर राजेश रंजन, हारमोनियम पर मो. जॉनी, क्‍लारनेट पर मो. नूर, खजंडी पर अरविंद कुमार थे। मंच सामग्री पप्‍पू ठाकुर, कॉस्‍ट्यूम राजीव राय, लाइट जय कुमार भारती, प्रस्‍तुति संयोजक डॉ शैलेंद्र और प्रस्‍तुति नियंत्रक धनंजय नारायण सिन्‍हा थे।

    Keep Reading

    Rotaract Club's 42nd Conference: The Spirit of Service, Honoring Youth

    रोट्रैक्ट क्लब का 42वां सम्मेलन: सेवा का जज्बा, युवाओं का सम्मान‘

    An Ambrosial Shower of Shiva and Radha at the Kathak Evening!

    कथक संध्या में शिव-राधा की अमृत वर्षा!

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    The sacred soil of Pakharouli—bearing witness to a history that speaks for itself...

    पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है…

    A legacy of grace and simplicity—it is a heritage that stems directly from him.

    अदब और सादगी की, उन्हीं से एक विरासत है..

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    कंसाई नेरोलैक ने ‘पर्मा नोहीट’ से मंदिरों के तपते रास्तों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक कम किया

    May 19, 2026
    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading