लखनऊ, 26 दिसम्बर 2018: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज में आज सुशासन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने सियासत और शासन में मर्यादा को अपरिहार्य बताया। यदि ऐसा हो तो इतने मात्र से ही सुशासन की स्थापना हो जाती है। क्योंकि मर्यादा व्यापक शब्द है। इसका विस्तार समाज, संविधान राष्ट्र, राजनीति और शासन सभी तक रहता है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी जीवन और कार्यशैली से यही सन्देश दिया। विपक्ष में रहते हुए उन्होंने राजनीतिक मर्यादा का पालन किया, गठबन्धन बनाया तो गठबन्धन धर्म का पालन किया, सत्ता में रहे तो राजधर्म का पालन किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ राजीव शुक्ला, चीफ प्रॉक्टर डॉ अमित वर्धन, प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ आलोक भरद्वाज, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ दिलीप अग्निहोत्री, लुआकटा अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय के अलावा छात्र राहुल, संदीप, विजय, अर्पित, सिद्धार्थ, बनी सिंह ने विचार व्यक्त किये।







