Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    देशवासियों को 2019 से बड़ी उम्मीदें

    By January 1, 2019 Current Issues 3 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 673

    साल की पहली तारीख है आज, और ऐसे में देशवासियों को 2019 से बड़ी उम्मीदें हैं इस नव वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 51वें और इस वर्ष के अंतिम ‘‘मन की बात’ में वर्ष 2018 की जो उपलब्धियां गिनाई, उनसे सहमत-असहमत होने के अनेक कारण हो सकते हैं। किंतु इनकार नहीं किया जा सकता कि इसमें देश का आत्मविश्वास बढ़ाने का भाव सबसे प्रबल है। 2018 में ऐसी अनेक घटनाएं हुई जो चिंतित और भयभीत करती हैं। जैसे भीड़ का कानून हाथ में लेना या राजनीतिक विमर्श का निचले स्तर पर आ जाना। बावजूद इसके भारत के हिस्से अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां और गौरव के भी अनेक प्रसंग इस वर्ष आए, जिनसे 2019 के लिए उम्मीदें बढ़ती हैं।

    प्रधानमंत्री ने यही बताने की चेष्टा की। इस संदर्भ में जिन कदमों या घटनाओं का उल्लेख किया वे सच तो हैं। मसलन, 2018 में विश्व की सबसे बड़ी स्वास्य बीमा योजना ‘‘आयुष्मान भारत’ की शुरु आत हुई, देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ देश को मिली, हर गांव तक बिजली पहुंची, व्यापार सुगमता सूचकांक में भारत ने ऊंची छलांग लगाई, लालकिले से पहली बार आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगा फहराया गया, देश संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ से सम्मानित हआ, वाराणसी में गंगा नदी पर भारत के पहले बहुआयामी टर्मिंनल व सिक्किम के पहले हवाईअड्डे की शुरु आत हुई..।

    इसी तरह खेल के क्षेत्र में भी भारत के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों से लेकर पैरा एशियाई खेलों में बेहतर प्रदशर्न किया, क्रि केटरों ने भी निराश नहीं किया। हम जब नकारात्मक होकर विचार करते हैं, तो अपनी उपलब्धियां ओझल हो जाती हैं। जो हमारी कमियां हैं, जिनमें हम सफल नहीं रहे, जो वाकई चिंताजनक पहलू हैं। उनको ठीक करने की कोशिश तो नये वर्ष में हमें जारी रखना ही है, परंतु इसके साथ राष्ट्र के रूप में हमारी जो कुछेक उपलब्धियां रहीं उनको भी नजरअंदाज नहीं करना है।

    प्रेरणा और विश्वास इसी से प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री ने यही कहा है कि चाहे यह किसी एक का जीवन हो या राष्ट्र का, हमें पीछे और आगे दोनों ओर देखने की सलाह दी जाती है, जिससे कि हम अपनी गलतियों से सबक सीखकर आगे बढ़ने का आत्मविास प्राप्त करते हैं। तो 2018 के अंत और 2019 की शुरुआत के साथ हमारे सामने दोनों पक्ष हैं, और इनको लेकर ही हमें आगे बढ़ना है। नये वर्ष में उम्मीद यही बनी रहनी चाहिए कि हम सफलताओं और उपलब्धियों के नये मुकाम हासिल करेंगे और हमारे राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा।

    Keep Reading

    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    वृक्षों से खाली मेरे मार्ग, मैं अभागा बबेरू!

    Abhijeet Deepke's "Intellectual Strike on Hot Iron" takes the internet by storm; the "Virtual Cockroach Janata Party" goes viral.

    अपमान की कोख से उपजी देश की सबसे बड़ी डिजिटल क्रांति

    ‘जियो और जीने दो’ का सिद्धांत जैव विविधता के लिए वरदान

    My paths are empty of trees, I am a wretched babe!

    प्रकृति की कराह और मनुष्य की आत्मघाती महत्वाकांक्षा

    The realization of God in every pulse of nature.

    प्रकृति के हर स्पंदन में ईश्वर की अनुभूति

    View 3 Comments

    3 Comments

    1. jfqZWPuaGhPoN on January 23, 2019 6:26 pm

      519693 709533I believe this site contains some really excellent information for everybody : D. 421996

      Reply
    2. زيادة تحميلات التطبيقات on February 22, 2019 7:33 pm

      What’s Happening i am new to this, I stumbled upon this I’ve discovered It absolutely helpful and it has aided me out
      loads. I am hoping to contribute & help other customers like
      its aided me. Great job.

      Reply
    3. http://www.juedaishop.com/comment/html/?38168.html on June 11, 2021 8:22 am

      Every weekend i used to visit this web page, because i want enjoyment, as this this web site conations really
      good funny information too.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading