Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    बीबीएयू के उद्यान विज्ञान विभाग में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पाँच महीनों से लम्बित

    By January 3, 2019 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 648

    छात्रों ने सौंपा ज्ञापन: जल्द से जल्द समाधान करने की मांग 

    लखनऊ, 03 जनवरी 2019: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के उद्यान विज्ञान विभाग में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पाँच महीनों से लम्बित है सूत्रों के अनुसार योग्य छात्रों के होने के बावजूद प्रवेश प्रक्रिया अभी तक नहीं शुरू हो पायी है जिससे छात्र परेशान हैं इस मामले में कोई प्रगति न होते देख छात्रों ने कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा है।

    बताया जाता है कि बीबीएयू के लखनऊ सत्र 2018-19 प्रवेश विवरण पत्रिका (प्रॉस्पेक्टस) में उद्यान विज्ञान विभाग में पीएचडी की संभावित सात सीटें (एससी, एसटी-4, और जर्नल-3 ) दर्शायी गयीं थीं, यूजीसी के पुराने पीएचडी नियमावली के अनुसार पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, लेकिन सत्र 2018-19 के उद्यान विभाग पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सिर्फ एक ही छात्र ने 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र को साक्षात्कार में बुलाकर जुलाई के अंतिम सप्ताह में पीएचडी के एक सीट में प्रवेश हो गया, बाकी पीएचडी की 6 सीटे रिक्त हो गयी क्योकि पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अन्य परीक्षार्थियों के 50 प्रतिशत से कम अंक आये थे।

    गौरतलब हो कि यूजीसी के पुराने नियमावली में 50 प्रतिशत वाला नियम लागू होने से देश की सभी विश्व विद्यालय में एससी- एसटीऔर ओबीसी वर्गों के पीएचडी सीटे रिक्त हो रहीं थी जिससे एससी- एसटी और ओबीसी के छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे थे।

    देश के सभी विश्वविद्यालय में एससी- एसटी और ओबीसी वर्ग के पीएचडी के रिक्त सीटों को संज्ञान लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के भारतीय गजट अधिनियम ,1956 की संख्या 3 की धारा 26 की उपधारा 1 के अनुच्छेद एफ एवम जी के तहत 27 अगस्त 2018 द्वारा देश के सभी विवि को निर्देशित किया गया कि एससी- एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार के लिए अंको में 5 प्रतिशत की छूट के साथ 50 प्रतिशत के स्थान पर 45 प्रतिशत तक की छूट प्रदान कर दी गयी। जिससे एससी- एसटी एवं ओबीसी वर्ग के पीएचडी की रिक्त पड़ी सीट को भरी जाय।

    इस सम्बन्ध में छात्रों ने बताया कि यूजीसी के आदेश का पालन करते हुए बीबीएयू प्रसाशन द्वारा पत्र संख्या 1167/बीबीएयू /18 दिनांक 05/09/2018 को पालन करने के लिए कुलसचिव के द्वारा विज्ञप्ति जारी किया गया। कि विश्वविद्यालय में एससी- एसटी और ओबीसी की रिक्त पीएचडी सीटों को 5 प्रतिशत की छूट देते हुए 45 प्रतिशत अंक वाले का प्रवेश कर लिया जाए। लेकिन विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग को छोड़कर अन्य समस्त विभागो में SC/ST और ओबीसी के रिक्त सीटो पर लगभग प्रवेश प्रक्रिया सम्पूर्ण हो चुकी है , लेकिन उद्यान विभाग में 6 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पांच महीनों से लंबित हैं।

    इस सम्बन्ध में उद्यान विज्ञान विभाग में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को शुरू करने को आज छात्रों विवि के कुलसचिव को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे उन्होंने मांग कि प्रवेश प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करें ताकि छात्रों के भविष्य राह आसान हो सके। छात्रों ने कि यदि जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया सम्पन नही होती हैं, तो उन्हें विवश होकर मानव संसाधन मंत्रालय, विवि अनुदान आयोग, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी समस्या के समाधान के लिए जाना पड़ेगा।

    Keep Reading

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    June 11, 2026
    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    June 11, 2026
    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    June 11, 2026
    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    June 11, 2026
    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    June 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading