Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    दलित अभियन्ता व आरक्षण समर्थक 8 व 9 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल में नहीं लेगें भाग

    By January 6, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 705
    इलेक्ट्रिसिटी अमेण्डमेन्ट बिल 2018 में निजीकरण को बढ़ावा देने वाले हर संशोधन का होगा विरोध शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मण्डल केन्द्रीय व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर रखेगा अपनी बात न बनी बात फिर होगा आन्दोलन का ऐलान
    लखनऊ, 06 जनवरी 2019: उप्र पावर आफिसर्स एसोसिएशन की प्रान्तीय कार्य समिति की आज एक आपात बैठक एसोसिएशन फील्ड हास्टल कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें विद्युत अधिनियम 2003 में प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी अमेण्डमेन्ट बिल 2018 के संशोधनों पर विचार विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से यह ऐलान किया गया कि कुछ संगठनों द्वारा 8 व 9 जनवरी को प्रस्तावित कार्य बहिष्कार/हड़ताल में पूरे प्रदेश के दलित अभियन्ता व आरक्षण समर्थक कार्मिक भाग नहीं लेगें।
    एसोसिएशन व आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने यह तय किया है कि पूरे प्रदेश के आरक्षण समर्थक अभियन्ता कार्मिक हर उस नीति का विरोध करेगें जो निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। इलेक्ट्रीसिटी अमेण्डमेन्ट बिल 2018 के संशोधनों पर जल्द ही एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल देश के केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आरके सिंह व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा से मिलकर उन संशोधनों को समाप्त करने की माॅग करेगा जिसके चलते निजीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उसके बाद भी यदि बात न बनी तब पूरे प्रदेश के अभियन्ता व आरक्षण समर्थक कार्मिक अपने तरीके से आन्दोलन करने के लिये बाध्य होगे।
      उप्र पावर आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केबी राम, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अति महासचिव अनिल कुमार, सचिव आरपी केन, लेसा अध्यक्ष अजय कुमार, संगठन सचिव श्री राकेश पुष्कर, बीके आर्या, एनपी सिंह, प्रेम चन्द्र, दिग्विजय सिंह, रंजीत चन्द्रशेखर ने कहा कि पूरे प्रदेश के दलित बिजली अभियन्ता अपने को हड़ताल व कार्य बहिष्कार से अलग रखते हुये सुचारू रूप से अपना कार्य करेगें और प्रस्तावित संशोधन पर एक पूरा प्रस्ताव तैयार कर केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार को सौप कर निजीकरण को बढ़ावा देने वाले संशोधनों को समाप्त करने की माॅग उठायेगें। प्रदेश के 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक 2 दिन के कार्य बहिष्कार से रखेगें अपने को पूर्णतया अलग।
    आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति,उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, डा. राम शब्द जैसवारा, प्रेम चन्द्र व सुनील कनौजिया ने प्रदेश के सभी आरक्षण समर्थक कार्मिकों से यह अपील की वह इस आन्दोलन से अपने को दूर रखे। समय आने पर आरक्षण समर्थक व कार्मिक व अभियन्ता अपने आन्दोलन का ऐलान करेगें।

    #आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति #उप्र पावर आफिसर्स एसोसिएशन

    Keep Reading

    Welcome the hike in allowances, but grant equal relief to electricity workers too!

    भत्तों में बढ़ोतरी का स्वागत, लेकिन बिजली कर्मियों को भी समान राहत दो!

    85 हजार 794 रुपये वापस! साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी का पैसा दिलाया

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    July 8, 2026
    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    July 8, 2026

    संसद का मानसून सत्र: राजनीति में आपराधिक छवि पर सख्त प्रहार का इंतजार

    July 8, 2026

    13 वर्षीय मासूम पर 32 दरिंदों का 5 दिन का अत्याचार – समाज की शर्म और व्यवस्था की नाकामी

    July 8, 2026
    The mystery behind 'Love Lottery' unfolds in cinemas on September 18

    18 सितंबर को खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज! कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का धमाकेदार मेल

    July 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading