Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    यूपी के सैकड़ों गांवों में आज से लगेगी संघर्ष समिति की ‘आरक्षण बचाओ चौपाल’

    By January 20, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 629
    समिति के संयोजक मण्डल द्वारा लखनऊ काकोरी के गांव दसदोयी में लगी ‘आरक्षण बचाओ चौपाल‘ जिसमें मिशन 2019 के तहत अम्बेडकरवादी सांसद ही चुनने हेतु किया गया जागरूक
    लखनऊ, 20 जनवरी 2019: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने कहा कि केन्द्र व उप्र सरकार द्वारा गरीब सवर्णों को जिस प्रकार से 10 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाकर लागू कर दिया गया है, वहीँ पिछले 5 वर्षों से जारी हमारे आन्दोलन पदोन्नति में आरक्षण को अभी तक लागू नहीं किया गया है यह पूरे देश के लाखों दलित कार्मिकों का अपमान नहीं तो और क्या है। संघर्ष समिति ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि लोकसभा व राज्यसभा में समाज के 131 दलित सांसद इस मामले पर चुप्पी साधे हैं। जिसके विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के तत्वाधान में आज पूरे प्रदेश में विभिन्न जनपदों में सैकड़ों दलित बस्तियों में ‘आरक्षण बचाओ चौपाल‘ लगायी गयी।

    संघर्ष समिति प्रान्तीय संयोजक मण्डल द्वारा ऐतिहासिक स्थल काकोरी लखनऊ के बसन्तखेड़ा दसदोयी गांव में आज ‘आरक्षण बचाओ चौपाल’ लगायी गयी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति संयोजक अवधेश कुमार वर्मा द्वारा इस बात की शपथ दिलायी गयी कि मिशन 2019 के तहत आने वाले चुनाव में आप सभी को बाबा साहब द्वारा बनायी गयी संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिये अम्बेडकरवादी विचारधारा का सांसद चुनना है, उन्होंने कहा कि जो सही मायने में संसद में आपके अधिकारों की लड़ाई को ईमानदारी से लड़े। सभी आरक्षण समर्थकों ने एक सुर में आबादी के अनुपात में पिछड़े वर्गों को भी आरक्षण दिये जाने व पदोन्नति में आरक्षण का लाभ दिये जाने की भी मांग उठायी।

    इस अवसर पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों सर्वश्री अवधेश कुमार वर्मा, डा रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, रीना रजक, दिग्विजय सिंह, बीना दयाल, अंजली,प्रेम चन्द्र, अशोक सोनकर, जितेन्द्र कुमार, प्रभुशंकर, योगेन्द्र रावत, रामेन्द्र कुमार, राजेश पासवान, जय प्रकाश, छोटे लाल, बलराम, सुनील कनौजिया ने कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा, इसका मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों में यह जागरूकता फैलाना है कि उनके द्वारा अपने वोट का सही इस्तेमाल कर अम्बेडकरवादी विचारधारा का सांसद चुनना है, जिससे सही मायने में संविधान की रक्षा हो सके और दलित व पिछड़ों को उनका संवैधानिक अधिकार मिल सके।
    संघर्ष समिति के विभिन्न विभागों के संयोजकों द्वारा वर्तमान में केन्द्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं जैसे सौभाग्या, एकमुश्त समाधान योजना, कृषि क्षेत्र की योजनाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई की योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया, जिससे दलित व पिछड़े समाज के लोग इसका लाभ उठा पायें। समिति के संयोजकों ने ग्रामसभा दसदोयी के ग्राम प्रधान श्री अनिल कुमार का व्यक्त किया आभार।

    #आरक्षण बचाओ चौपाल #आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उप्र

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading