पटना, 13 फरवरी 2019: भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव और यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का प्यार लंदन में परवान चढ़ने को तैयार है। क्योंकि दर्शकों की विशेष डि़मांड पर उनकी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ को वेलेनटाइन वीकेंड पर 15 फरवरी को ही रिलीज किया जा रहा है।
इंडिया ई कॉमर्स लि. प्रस्तुत और पशुपतिनाथ प्रोडक्शंस बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ बिहार-यूपी के अलावा मुंबई, दिल्ली और नेपाल में 15 फरवरी को एक साथ रिलीज किया जा रहा है। दर्शकों में इसको लेकर उत्साह काफी देखा जा रहा है, जबकि अभी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है। इस फिल्म में दर्शकों को एक अनोखी लव स्टोरी मिलने वाली है।
वर्ल्ड वाइड रिकॉर्डस और निरहुआ इंटरटेमेंट इस फिल्म को रिलीज कर रही है। फिल्म के निर्देशक चंद्रा पंत हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म भोजपुरी की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर होगी। फिल्म में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। हमने फिल्म में बेहद प्रयोग भी किये हैं।
फिल्म की कहानी जरूर लंदन में चलती है, लेकिन यह अपनी माटी की सुगंध से भी खूब महकती नजर आयेगी। ओवर ऑल देखा जाये तो हमने ‘निरहुआ चलल लंदन’ को इंटरटेमेंट का विशेष पैकेज के रूप में तैयार किया है, जो किसी बॉलीवुड फिल्मों से कम नहीं होनी वाली है।







