Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    प्रिंस की यात्रा का प्रतिफल

    By February 22, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 595
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    सऊदी अरब और पाकिस्तान के रिश्ते बहुत मजबूत रहे है। पाकिस्तान पर जब भी मुसीबत आई है सऊदी अरब उंसकी सहायता करता रहा है। यहां तक कि आतंकी संघठनों को भी उंसकी मदद मिलती रही है। इसके लिए सऊदी अरब की केवल एक शर्त रहती थी कि आतंकी उंसकी सीमा से दूर रहें। मतलब वह अपना ठिकाना पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों में बनाएं, यही मुल्क उनकी पनाहगाह है। ये बात अलग है कि अरब देश अपने इलाकों के इर्द गिर्द आतंकवाद को रोक नहीं सके।
    संकट के बादल से ये मुल्क भी आशंकित है। दूसरी बात यह कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरब देशों के साथ रिश्तों को अहमियत दी। वह इन देशों की यात्रा पर गए। इससे आपसी रिश्ते सुधारने में सहायता मिली। यही वह कारण थे जिनके कहते सऊदी प्रिंस मोहम्मद सलमान  ने भारत यात्रा के दौरान आतंकवाद की निंदा की। इसकी समाप्ति के लिए साझा प्रयास करने की जरूरत बताई।
     प्रिंस मोहम्मद सलमान ऐसे समय में पाकिस्तान गए थे जब पुलमावा में आतंकी हमला हुआ था। इस पर  वैश्विक प्रतिक्रिया पाकिस्तान के खिलाफ थी। यह जगजाहिर है कि पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद संचालित करता है। इसका असर प्रिंस की पाकिस्तान यात्रा पर दिखा। पाकिस्तान को जितनीं सहायता की अपेक्षा थी वह नहीं मिली। निवेश का प्रस्ताव भी उम्मीदों से कम रह।
    इसके फौरन बाद मोहम्मद सलमान दिल्ली पँहुचे। यहां आतंकवाद पर सख्त रणनीति बनाने पर सहमति बनी। इसके अलावा उम्मीद से अधिक निवेश का प्रिंस ने ऐलान किया। पांच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इन समझौतों के बाद क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान और नरेंद्र मोदी की साझा साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। की। इसमें  मोदी ने कहा कि सऊदी अरब भारत का सबसे मूल्यवान रणनीतिक सहयोगी है।
    मोदी ने भारत के इंफ्रास्ट्रचर में सऊदी अरब के निवेश का स्वागत किया। प्रिंस मोहम्मद सलमान के सामने मोदी ने पुलवामा हमले का मामला उठाया। कहा कि पुलवामा हमला मानवता पर क्रूर कहर की निशानी है, आतंक को बढ़ावा दे रहे देशों पर जबाव की जरूरत है। आतंकवादियों और उनके समर्थकों को सजा दिलाना बहुत जरूरी है। इससे निपटने के लिए मज़बूत कार्ययोजना की आवश्यकता है।
    प्रिंस ने कहा कि उनका मुल्क  आतंकवाद से निपटने पर भारत के साथ हैं। इसके मद्देनजर  खुफिया जानकारी साझा की जाएगी। आतंकवाद और कट्टरवाद पर हमारी साझा परेशानी हैं। हम अपने दोस्त भारत को बताना चाहते हैं कि हर मोर्चे पर हम सहयोग करेंगे।
    इस क्रम में सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल बिन अहमद ने इस बात से इंकार किया कि उनका मुल्क आतंकी  मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित कराने के भारत के प्रयासों का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि कोई भी आतंकवादी या अन्य व्यक्ति जो आतंकवाद का समर्थन या उसे वित्तपोषित करता है, उसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। सऊदी अरब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। आतंकियों को  सजा दी जानी चाहिए।
    सऊदी अरब और पाकिस्तान दोनो इस्लामी मुल्क है। पाकिस्तान के नेताओं व सैन्य कमांडरों के यहां के निजाम से निजी रिश्ते रहे है। ऐसे में सऊदी अरब से बहुत बड़े निर्णय की उम्मीद तो नहीं है, लेकिन यह तो तय हुआ कि अब मुस्लिम देशों द्वारा भी पाकिस्तान का बचाव मुश्किल होता जा रहा है।

    Keep Reading

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading