Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    ऐतिहासिक कार्रवाई के बीच पाक की बौखलाहट

    By March 16, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    sushil doshi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 579

    आतंकी हमलों से बने युद्ध के हालात के बीच भारत के विमानों द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना आतंकवादी हमलों के खिलाफ आज तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पुलवामा आतंकवादी हमले को भारत यों ही नहीं जाने देगा, यह तो साफ था लेकिन इस तरह पाकिस्तान सहित दुनिया को भौंचक्क करने वाली कार्रवाई होगी यह अनुमान किसी ने शायद ही लगाया हो।

    लेकिन भारत की इस ऐतिहासिक कार्रवाई से बौखलाया पकिस्तान आज भी शांति की पहल की आड़ में किसी न किसी भी सूरत में भारत से बदला लेने को बेताब हैं। अभी दो दिन पहले ही उसने भारतीय वायु सीमा में घुसने की नापाक कोशिश की। लेकिन वह हाई सिक्योरिटी अलर्ट के चलते नाकाम रहा। इधर भारत ने भी साफ़ कह दिया हैं की जब तक जैश का तहस-नहस नहीं करेगा तब तक भारत चुप नहीं बैठेगा। इसके लिए चीन चाहे मसूद अज़हर को बचाने के लिए वीटो पावर का इस्तेमाल क्यों न कर ले लेकिन भारत के इरादे पक्के हैं।

    इस बार सितम्बर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की तरह भारत पाक अधिकृत तक सीमित नहीं रहा। खैबर पख्तूनख्वा स्थित जैश के महत्त्वपूर्ण केंद्र बालाकोट को भी नष्ट किया गया है। वायुसेना ने जिस तरह चिह्नित ठिकानों को बिना पाकिस्तान के आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाए नष्ट किया है, उससे भारत की क्षमता और विश्वसनीयता दुनिया में बढ़ी है। भारत ने सीधा संदेश दिया है कि हम आतंकवाद के सीमा पार स्रेत को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, पर हमारा निशाना न पाकिस्तान है और न ही पाकिस्तानी अवाम। इसलिए विमान तीन महत्त्वपूर्ण ठिकानों पर कुछ मिनटों के अंदर बमों से नष्ट कर वापस आ गए।

    लेजर गाइडेड बमों का इस्तेमाल किया गया ताकि रात में वे अपने लक्ष्य को देखकर उन्हीं तक सीमित रहें। हमारी कार्रवाइयों के जवाब में पाकिस्तान क्या करेगा अगर यह विचार करते रहें तो फिर आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में हम कभी विजयी नहीं हो सकते। पाकिस्तान न भूले कि भारत ने पुलवामा हमले सहित पठानकोट जैसे अन्य हमलों के दोषी जैश के खिलाफ कार्रवाइयां की है। अगर वह अपनी ओर से भारत केंद्रित आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई करता तो ऐसी नौबत ही नहीं आती।

    इसलिए वह भारत के खिलाफ किसी जवाबी कार्रवाई करने का आत्मघाती जोखिम उठाने की जगह इस पर विचार करे कि इन आतंकवादियों को पाल-पोसकर उसने क्या पाया है? भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध आत्मरक्षा के तहत यह कदम उठाया है और आगे भी उठाएगा।

    अगर पाकिस्तान आगे बढ़कर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करे, आतंकवादियों को सुरक्षा कार्रवाई में खत्म करना शुरू करे और उनके आकाओं को कानून के अंदर सजा दिलवाए तो भारत को कार्रवाई करने की जरूरत ही नहीं रहेगी। इसमें पाकिस्तान चाहेगा तो भारत उसकी मदद भी करेगा और दुनिया के प्रमुख देश भी सहयोग को आगे आएंगे। भारत ने तय कर लिया है और जिस दिशा में बढ़ा है, उससे पीछे नहीं लौटेगा। यह साफ है।

    Keep Reading

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading