Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    उत्तर प्रदेश के विकास को मिलेगी गति

    By March 7, 2019 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    फोटो: आज़म हुसैन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 544
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    नितिन गडकरी को राजमार्ग विशेषज्ञ कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इसका प्रमाण उन्होंने बतौर महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री पहले ही दिया था। वहां उनकी इस रूप में आज भी प्रतिष्ठा है। उन्होंने महाराष्ट्र में अनेक विश्वस्तरीय राजमार्गो का निर्माण कराया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शायद इसीलिए उन्हें यह मंत्रालय सौंपा था। राष्ट्रीय स्तर पर भी गडकरी ने अपनी इस विषज्ञता का परिचय दिया। यूपीए सरकार के मुकाबले प्रतिदिन कई गुना ज्यादा सड़को का निर्माण हुआ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गडकरी का कार्य आसान हुआ। तेज गति से सड़कों का निर्माण हुआ। उपमुख्यमंत्री और लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी बखूबी इन कार्यो को अंजाम दे रहे है। राजनाथ सिंह केंद्र में गृहमंत्री और लखनऊ से सांसद है। मंत्रालय की जिम्मेदारियों के निर्वाह में व्यस्त रहने के बाद भी वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए समय निकाल लेते है। लखनऊ के विकास हेतु उनका रोडमैप परवान चढ़ रहा है। लखनऊ में नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह ने अनेक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
     समारोह में योगी आदित्यनाथ ने कहा भी की केंद्र सरकार तथा श्री गडकरी के सहयोग और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से राज्य की सड़कों का जबरदस्त कायाकल्प हुआ है। प्रयागराज कुंभ मेले में प्रचुर मात्रा में स्वच्छ जल और स्वच्छ जल का प्रवाह उपलब्ध होने का श्रेय नमामि गंगे परियोजना को देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार के कुंभ मेले में दो हजार तेरह की तुलना में लगभग दो गुना ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना से गंगा, देश के नेतृत्व और स्वयं इस परियोजना के प्रति लोगों मेएक विश्वास पैदा हुआ है।
    फोटो: आज़म हुसैन
    राजनाथ सिंह ने लखनऊ में एक लाख पच्चीस हजार करोड़ रुपये की लागत वाली अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें एक  लाख दस हजार  करोड़ रुपये लागत की पांच हजार नौ सौ बहत्तर किलोमीटर लंबी परियोजनाएं भी शामिल है। गोमती सहित पांच नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए चौदह शहरों का समावेश करने वाली एक हजार नौ सौ करोड रुपए की मल जल शोधन परियोजना का  भी शिलान्यास व लोकार्पण किया। राजनाथ ने कहा कि गडकरी ने विकास परियोजनाओं के लिए स्वीकृति देने में कभी भी विलंब नहीं किया और इनके लिए धन की कमी नहीं होने दी।
    लखनऊ शहर में ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए तीन फ्लाईओवरो  पर तेजी से काम चल रहा है जबकि चार और फ्लाईओवरो पर भी जल्दी ही काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि जानकीपुरम इलाके में एक ट्रामा सेंटर खोला जा रहा है, जिससे लखनऊ-सीतापुर रोड से जुड़े लोगों को आकस्मिक चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी। नितिन गडकरी ने बताया कि उनके अधीन मंत्रालयों के तहत उत्तर प्रदेश में लगभग तीन लाख  पच्चीस करोड़ रुपए की परियोजनाएं या तो पूरी की जा चुकी है या निर्माण के विभिन्न चरणों में है। इनमें से करीब तेरह हजार करोड़ रुपए लागत की परियोजनाएं सिर्फ लखनऊ में चलाई जा रही हैं। नमामि गंगे परियोजना के अधीन गोमती नदी की सफाई के लिए तीन सौकरोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं। जिन भी परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा और जनता के साथ विश्वासघात नहीं होगा।
    प्रदूषण की मात्र तीस प्रतिशत की परियोजनाओं की पूरा होने पर प्रयागराज कुम्भ में निर्मल, स्वछ, प्रचुर जल उपलब्ध हुआ। जब सभी परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी तो क्या स्थिति होगी, इसका अनुमान लगाया जा सकता है।
    वाराणसी से हल्दिया के बीच एक हजार छियासी किलोमीटर लंबे जलमार्ग के सफल संचालन किया गया। यमुना नदी में दिल्ली से प्रयागराज के बीच जलमार्ग तैयार करने के लिए बारह हजार करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है। गंगा बेसिन में देश की अड़तालीस प्रतिशत निवास करती है।गडकरी ने योगी आदित्यनाथ से गंगा नदी के किनारे किनारे उद्योग व व्यवसाय विकसित करने का आग्रह करते हुए इस नदी को विकास का संवाहक  बनाने का आग्रह किया।उत्तर प्रदेश की नदियों में जल्दी ही एयरबोट सेवा शुरू की  जाएगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नंबर वन राज्य बन सकेगा। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद से विकास कार्यो में तेजी आई है। केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति इस सरकार का बहुत सकारात्मक रुख रहा है। इसका भी उत्तर प्रदेश को लाभ मिल रहा है।

    Keep Reading

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    Bus plunges into canal in Kanpur, over 15 injured; boat capsizes in Hamirpur; CM Yogi takes cognizance of the incidents.

    कानपुर में बस नहर में गिरी, 15 से अधिक घायल, हमीरपुर में नाव पलटी, CM योगी ने लिया संज्ञान

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    Post-poll violence erupts in Bengal, Suvendu Adhikari's personal assistant shot dead.

    बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा भड़की, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

    The sacred soil of Pakharouli—bearing witness to a history that speaks for itself...

    पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है…

    यूपी में अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही : 385 वाहनों पर कार्यवाही, 1.85 करोड़ रुपये का जुर्माना

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading