Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    राफेल के लपेटे में…!

    By March 11, 2019 Current Issues 3 Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 625

    अब यह मंत्रालय से राफेल के दस्तावेजों के गायब होने का मामला वाकई गंभीर है। राफेल मामले पर पुनर्विचार याचिका की सुनवाई कर रहे सर्वोच्च न्यायालय में महाधिवक्ता कह रहे हैं कि रक्षा मंत्रालय से राफेल सौदे से संबंधित फाइलें चोरी हुई हैं, तो मतलब है कि अंदर के कुछ अधिकारी-कर्मचारी इस पर बवंडर खड़ा करना चाहते थे। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि सौदे से संबंधित दस्तावेज सरकार के पास उपलब्ध नहीं हैं। दस्तावेज हैं। किंतु उनमें से कुछ की कॉपियां जानबूझकर समाचार पत्र या याचिका डालने वालों को दी गई तो कुछ तो इसका उद्देश्य होगा।

    वैसे, अदालत का सवाल वाजिब है कि दस्तावेज चोरी हुए तो उसकी प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई? अपराध का मामला है तो मुकदमा दर्ज होना चाहिए। मुकदमा दर्ज होगा तो इसे प्रकाशित करने वाले अखबार, उसके संपादक और याचिकाकर्ता सबके खिलाफ होगा। ऐसा करते ही इसे लोगों का मुंह बंद कराने की कोशिश के रूप में प्रचारित किया जाएगा। चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश होगी।

    शायद इसीलिए सरकार प्राथमिकी दर्ज कराने से बच रही है। यह गोपनीयता कानून के तहत आता है, तो उसमें दोषी अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। लेकिन जिन लोगों ने ऐसा करने को प्रेरित किया उन्हें क्यों बचना चाहिए? यह सवाल निश्चय ही देश के सामने है। आने वाले समय में इसका जवाब मिलेगा। हालांकि सरकार के रवैये से लगता नहीं कि अखबार, उसके संपादक तथा याचिकाकर्ताओं को लपेटने के मूड में है।

    मामले की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ कर रही है, इसलिए हमें आने वाले समय में उसकी टिप्पणियों या आदेशों पर भी नजर रखनी होगी। लेकिन यह राफेल मामले का मुख्य पहलू नहीं है। मुख्य पहलू है कि क्या भ्रष्टाचार हुआ है? राफेल विमानों के दाम ज्यादा दिए गए हैं? प्रक्रिया का पालन हुआ है? ऑफसेट में पक्षपात हुआ है?

    सर्वोच्च न्यायालय अपने पूर्व फैसले में इसका जवाब सरकार के पक्ष में दे चुका है। उसने इसकी जांच कराने की यायिकाएं खारिज कर दीं। याचिकाकर्ता पुनर्विचार याचिका लेकर आ गए। सुनवाई चल रही है। देश अपने रक्षा महकमे को सशक्त देखना चाहता है। सो, जरूरी है कि सरकार साहस के साथ वर्षो से रु के हुए फैसले को साकार करे। इस नाते राफेल तमाम कोशिशों के बावजूद बड़ा राजनीतिक मुद्दा नहीं बन पा रहा। अब सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर इसका दारोमदार टिका है। 

    Keep Reading

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    3 Comments

    1. Keto Trim Forskolin Reviews on March 24, 2019 10:40 am

      What’s Going down i am new to this, I stumbled upon this I have discovered It absolutely useful and it has aided me out loads.
      I’m hoping to give a contribution & assist other customers like its aided
      me. Great job.

      Reply
    2. Alpha Pro+ on March 25, 2019 1:00 am

      Very rapidly this site will be famous among all
      blogging viewers, due to it’s nice articles

      Reply
    3. www.xxx_www.Chat1sec.com on March 28, 2019 12:53 pm

      My brother recommended I may like this web site. He used to be entirely right.

      This post truly made my day. You can not believe just how so
      much time I had spent for this information! Thank you!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading