पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ करे ठोस कार्रवाई
नई दिल्ली, 09 मार्च 2019: पाक की हरकत से अमेरिका आग बबूला है क्योंकि पाकिस्तान ने आतंकियों के खिलाफ अभी तक कोई ठोस करवाई नहीं कि है। बता दें कि अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाते हुए कहा कि भविष्य में आतंकी हमलों को रोकने और पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी समूहों के खिलाफ ‘‘स्थायी एवं लगातार’ कार्रवाई करे।
मीडिया ख़बरों के अनुसार बता दें कि विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले और बालाकोट में जैश के आतंकवादी शिविर पर भारत के हवाई हमले के बाद से पाकिस्तान पर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बढ़ा है। इस दबाव के कारण पाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों में कुछ आतंकवादी संगठनों और उनके सरगनाओं के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू की है।

इस बीच इस्लामाबाद में गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को घोषणा की है कि पाकिस्तान में प्रतिबंधित समूहों के अब तक 121 सदस्यों को ‘‘एहतियातन नजरबंद’ किया गया है। विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने बृहस्पतिवार को अपने द्विसाप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं कहना चाहता हूं कि अमेरिका इन कदमों पर ध्यान दे रहा है और हमारा पाकिस्तान से फिर से आग्रह है कि वह आतंकवादी समूहों के खिलाफ लगातार और स्थायी कदम उठाए जिससे भविष्य में हमले रुके और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा मिले।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करे और आतंकवादियों की पनाहगाह नष्ट करे एवं उनके वित्त पोषण को रोके। रॉबर्ट ने जैश के सरगना मसूद अजहर को नियंतण्र आतंकवादी घोषित करने संबंधी प्रश्न का सीधा उत्तर नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उसके सहयोगी आतंकवादी संगठनों और उसके सरगनाओं की संयुक्त राष्ट्र की सूची को अद्यतन (अपडेट) करना चाहते हैं।







