Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    ई-सुविधा की किस लापरवाही से आपरेटरों ने की हड़ताल, उच्च स्तरीय जाॅंच की मांग- उपभोक्ता परिषद

    By July 28, 2017Updated:July 28, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 620
    • मध्याॅंचल अन्तर्गत लेसा की बिलिंग व्यवस्था ठप्प होने पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान हेतु उपभोक्ता परिषद पहुचा नियामक आयेाग दाखिल किया जनहित प्रत्यावेदन
    • उपभोक्ता परिषद के जनहित प्रत्यावेदन पर आयोग का मुख्य अभियन्ता लेसा को कडे निर्देश
    • अविलम्ब बिलिंग व्यवस्था करायी जाये सुचारू
    • नियामक आयोग का मुख्य अभियन्ता लेसा को यह भी निर्देश बिलिंग आपरेटरों के हडताल के चलते जिन उपभोक्ताओं ने नही जमा कर पाया अपना बिल उनकी निर्धारित जमा तिथि को अविलम्ब आगे बढाया जाये।
    • नियामक आयोग का मुख्य अभियन्ता लेसा को यह भी निर्देश भविष्य में इस प्रकार की न हो उपभोक्ताओं को कोई असुविधा
    मध्याॅंचल विद्युत वितरण निगम अन्तर्गत लेसा की बिलिंग व्यवस्था के ठप्प होने की वजह से लेसा के विद्युत उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा को लेकर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आज नियामक आयोग अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा व सदस्य श्री एस के अग्रवाल से मुलाकात कर एक जनहित प्रत्यावेदन सौंपा और लम्बी वार्ता की। उपभोक्ता परिषद द्वारा दाखिल जनहित प्रत्यावेदन में यह मुददा उठाया गया कि पिछले 3 दिनों से पूरे लेसा में
    बिलिंग केन्द्र के आपरेटरों की हडताल की वजह से बिलिंग व्यवस्था पूरी तरह ठप्प है जिससे विद्युत उपभोक्ता चाह कर भी समय के अन्तर्गत अपना बिजली का भुगतान नही कर पारहे हैं जिसके कारण उन्हें समय अवधि में बिल जमा करने की छूट नही मिल पा रही है। भविष्य में उन पर लेट पेमेन्ट सरचार्ज भी लगना तय है जिससे लेसा के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। उपभोक्ता परिषद ने आयोग से ऐसे सभी विद्युत उपभोक्ताओं जो हडताल की वजह से बिजली का बिल नही जमा कर पाये उनकी निर्धारित जमा तिथियों को आगे बढाने की मांग उठायी थी।
    उप्र विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा व सदस्य श्री एस0 के0 अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अविलम्ब सचिव विद्युत नियामक आयोग को आदेश जारी करने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में आयोग के सचिव श्री संजय श्रीवास्तव ने मुख्य अभियन्ता लेसा को यह निर्देश दिया कि ऐसे सभी विद्युत उपभोक्ताओं जिनके द्वारा नियत तिथि पर हडताल के चलते बिल नही जमा किया जा सका उनकी निर्धारित जमा तिथि को अविलम्ब आगे बढाया जाये। और यह भी सुनिश्चित कराया जाये कि लेसा की बिलिंग व्यवस्था पूरी तरह अविलम्ब सामान्य हो जिससे भविष्य में विद्युत उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा लेसा में बिलिंग का काम देख रही एजेन्सी ई-सुविधा पर कडा प्रहार करते हुए कहा ऐसी क्या परिस्थति उत्पन्न की गयी जिसके चलते राजस्व संग्रह का कार्य देख रहे आपरेटरों द्वारा हडताल की नौबत आयी। इसकी भी उच्च स्तरीय जाॅंच होनी चाहिये। यदि किसी भी स्तर पर ई-सुविधा की लापरवाही सामने आये तो ई-सुविधा के खिलाफ भी कठोर कदम अविलम्ब उठाया जाना चाहिये क्योंकि प्रत्येक दिन हडताल की वजह से लगभग 9 करोड राजस्व की हानि हुयी है।

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading