Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    मौन की महिमा व सन्देश

    By April 18, 2019 इलेक्शन 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 571
    दिलीप अग्निहोत्री
    संवाद के लिए शब्दों की आवश्यकता होती है। लेकिन यह एकमात्र माध्यम नहीं है। अक्सर मौन रहकर भी बड़े सन्देश दिए जा सकते है। अथवा वह मौन भी लोगों को प्रभावित करने वाला हो सकता है। भारत में प्राचीन काल में ही मौन की महिमा का प्रतिपादन हो चुका था। अनगिनत ऋषियों ने अपनी दिनचर्या में मौन को सम्मिलित किया था। व्रत या उपवास केवल आहार से संबंधित नहीं होता।  मौन रहना भी व्रत की श्रेणी में है। इससे संयम की साधना होती है। मौन व्रत की भी दो श्रेणियां है। एक में निश्चित अवधि तक पूर्ण व्रत रखा जाता है। दूसरे में तभी बोला जाता है जब ऐसा करना अपरिहार्य हो जाये।
    एक विद्वान ने कहा कि तभी बोलो जब मौन से अच्छा कुछ बोलने को हो। वर्तमान समय में चुनाव आयोग के निर्णय से यह प्रसंग एक बार पुनः चर्चा में आया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव आयोग के प्रतिबंध को इस अंदाज में निभाया की उस पर लोगों का ध्यान आकर्षित होना ही था। चुनाव आयोग ने कई नेताओं को बहत्तर घण्टे तक भाषण न देने का प्रतिबंध लगाया था। इनमें योगी आदित्यनाथ भी शामिल थे।
    उन्होंने चुनाव आयोग के प्रतिबंध को बखूबी निभाया। इसके लिए उन्होंने अपनी संत परम्परा का पालन किया। वह मौन भी रहे, कुछ लोगों से तभी बोले जब ऐसा करना अपरिहार्य था। चुनाव आयोग का आदेश मिलने के बाद वह हनुमान जी के मंदिर गए। चुनाव आयोग को भेजे गए अपने स्पष्टीकरण में बताया कि बजरंगबली जी के प्रति उनकी सम्पूर्ण आस्था है। कोई भी कार्य शुरू करने से पहले वह अपने आराध्य का स्मरण करते है। वैसे जब कुछ नेताओं ने खुले आम वर्ग विशेष से वोट देने का आह्वान किया तभी योगी ने भी जबाब दिया। उनका कहना था कि वर्ग विशेष के वोट मांगने के बाद जितने वोट बचे है, वह हमको दे दीजिए। फिर भी चुनाव आयोग का निर्णय अपनी जगह ठीक है। उसका सम्मान होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने ऐसा ही किया।
    लखनऊ में संकटमोचन मंदिर में वह दर्शन करने हेतु गए, स्पर्श बालिका विद्यालय जाकर दृष्टिबाधित बालिकाओं से मुलाकात की।  उसके बाद वह अयोध्या यात्रा पर गए। वह सवा चार घंटे अयोध्या में रहे। दलित राजगीर महावीर के यहां भोजन किया। यह सुंदर सन्योग था कि राजगीर महावीर को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास मिला है। योगी इसी आवास में गए थे। अशर्फीभवन पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीधराचार्य से भेंट के बाद मुख्यमंत्री  मणिरामदासजी की छावनी पहुंचे। यहां रामजन्मभूमि अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास से मुलाकात  की।
    छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास, रामवल्लभाकुंज के राजकुमारदास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, निर्वाणी अखाड़ा के श्रीमहंत धर्मदास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेशदास, तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी, संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैयादास, मानसभवन के महंत अर्जुनदास आदि संत-महंत उपस्थित थे।
    इसके बाद योगी आदित्यनाथ  दिगंबर अखाड़ा पहुंचे। वह सुग्रीवकिला और हनुमानगढ़ी भी गए। यहां उनके साथ कई शीर्ष संतों सहित राममंदिर निर्माण के लिए अभियान चलाने वाले बब्लू खान एवं कई अन्य मुस्लिमों ने हनुमानचालीसा का पाठ किया। योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन और सरयू का पूजन भी किया। योगी आदित्यनाथ शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में भी पूजा अर्चना के लिए गए।
     इस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने चुनाव आयोग के आदेश का पालन किया। इसी के साथ उन्होंने बिना कुछ कहे अपनी आस्था का सन्देश भी दिया है।

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    2 Comments

    1. codeak.com on June 2, 2019 6:19 pm

      very good put up, incredibly educational. I’m pondering the reason why another advisors of that industry are not aware this specific.
      You will need to proceed your personal producing. I know, you’ve a substantial readers’ starting point presently!

      Reply
    2. www.arpanets.com on July 11, 2019 8:32 pm

      Fantastic web pages. Numerous invaluable information and facts right here.
      I¡¦m distributing doing it to a couple of acquaintances ans on top of that revealing for
      delightful. And, many thanks upon your endeavor!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading